30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Patrika Sting: महिला थाने की बत्ती और कोतवाली थाने का मेनगेट मिला बंद

थानों में मुस्तैद मिला रात्रिकालीन स्टाफ। हाइवे और अंदरूनी इलाकों में बेरीकेडिंग और गश्त।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 12 Dec 2019, 9:23 AM IST

police in ajmer

police in ajmer

रक्तिम तिवारी/मनीष कुमार सिंह/जय माखीजा अजमेर.

शहर के प्रत्येक पुलिस थाने पर थाना प्रभारी, उप निरीक्षक, बीट अधिकारी और कांस्टेबल तैनात हैं। थानों पर देर रात स्टाफ ड्यूटी पर कितना मुस्तैद रहता है, यह जानने के लिए पत्रिका ने नाइट स्टिंग किया। ज्यादातर थानों में पत्रिका टीम का कोई परिचय नहीं पूछा गया। अलबत्ता सभी थानों में तीन से चार पुलिसकर्मी तैनात मिले। इस दौरान सडक़ पर गश्त से लेकर थानों की चैकिंग की गई। हाइवे से लेकर अंदरूनी इलाके में बेरीकेडिंग और चेतक वाहन और बाइक पर गश्त होते नजर आई।

Read More: people Problem: यह फाटक बांट देता है अजमेर को दो हिस्सों में ....देखिए वीडियो

मेन गेट बंद, आसानी से पहुंचना मुश्किल
कोतवाली थाना: रात्रि 12.40 बजेहालात-लोहे का मेन बंद मिला। पत्रिका टीम इसे खोलकर भीतर प्रवेश किया। सर्दी के कारण थाने का कांच का गेट भी खोला। अंदर कुर्सी पर बैठा संतरी उठकर बोला....आइए कैसे आना हुआ....स्टाफ के बारे में पूछा तो इशारे से बोला...वो बैठे हैं साहब...चले जाओ आप। अंदर कंप्यूटर पर बैठे ड्यूटी ऑफिसर बोले... स्टाफ रात की रूटीन गश्त पर है...अभी कौन मिलेगा यहां....। बड़े साहब लोग भी सुबह ही मिलेंगे।

Read More: पता भी न चला और निकल गए उनके अकाउंट से रूपए- गुस्साए लोगो ने बैंक के बाहर किया प्रदर्शन

बंदूक लेकर संतरी मुस्तैद, वाहनों की चैकिंग
क्लाक टावर थाना: रात्रि 12.50हालात-थाने में बंदूक हाथ में लिए संतरी कुर्सी पर बैठा था...देखते ही उठकर खड़ा हो गया। थाना प्रभारी और स्टाफ के कमरे की लाइट जलती मिली। संतरी बोला...स्टाफ गश्त पर है अभी तो...। चाय पिएंगे आप तो मंगवाऊं... थाने के बाहर मदार गेट-स्टेशन रोड चौराहे पर बेरीकेडिंग मिली। यहां चार पुलिसकर्मी एक कार की तलाशी लेते दिखे।

Read More: Inter College Cultural Program : Classical dance देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक .......देखें वीडियो

थाने की लाइट और कांच का गेट बंद
महिला पुलिस थाना: रात्रि 1.15हालात-थाने का कांच का गेट और लाइट अंदर से बंद मिली। बगल वाली भवन की लाइट अंदर जल रही थी। यहां कोई संतरी अथवा पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। थाने पर भीतर से स्टाफ की कोई हलचल अथवा आपसी बातचीत भी सुनाई नहीं दी।

Read More: coperative banks : सहकारी बैंकों में भर्ती परीक्षा 16 से

गेट पर संतरी, राइफल साइड में
अलवर गेट थाना: रात्रि 1.25 बजेहालात-संतरी हाथ में राइफल लिए अंदर से बाहर आया। पत्रिका टीम देखकर बोला..साहब कैसे आना हुआ.....इतना कहकर भीतर ले गया। यहां दूसरे सतंरी की राइफल टेबल से टिकी मिली। ड्यूटी ऑफिसर कंप्यूटर पर कामकाज करने के साथ मोबाइल पर न्यूज सुनते मिले। उन्होंने कहा... अभी दो केस आए हैं....। तभी थाने के फोन की घंटी बजी। संतरी अचानक उसे उठाकर गाड़ी निकालने की बात कहते हुए बाहर निकल गया।

बैंच और कुर्सी पर सुस्ताते मिले संतरी
रामगंज थाना: रात्रि 1.45 बजेहालात-टीम ने जमीन से रगड़ खाते थाना भवन के कांच का गेट खोला। यहां बैंच पर संतरी कम्बल ओढकऱ और दूसरा संतरी कुर्सी पर सुस्ता सा मिला। पूछने पर बोले..स्टाफ गश्त पर है, अभी तो हमारी ड्यूटी है। थानेदार साहब आपको सुबह मिल जाएं...., बाकी यहां सबकुछ ठीक है। सर्दी है... आप जाते समय थोड़ा कांच का दरवाजा थोड़ा भिड़ा जाना।

कुर्सियों पर बैठा मिला रात्रिकालीन स्टाफ
आदर्श नगर थाना: रात्रि 2.30 बजेहालात-थाने का मेन गेट खुला था..यहां भवन के प्रवेश द्वार पर निर्माण कार्य चल रहा है। भवन के पिछवाड़े कमरे के बाहर संतरी राइफल लेकर और अंदर स्टाफ मुस्तैद मिला। कुर्सी पर बैठे ड्यूटी ऑफिसर ने पूछा...कैसे आना हुआ भाई साहब। कंप्यूटर टेबल और बगल में बैठे पुलिसकर्मी बोले....थाना क्षेत्र में आज कोई बड़ा केस तो नहीं आया।

जिले के प्रत्येक थाने पर रात्रि में ड्यूटी अधिकारी और संतरी तैनात रहते हैं। कोई बड़ी घटना अथवा जरूरत पडऩे पर ड्यूटी अधिकारी को भी मौका-वारदात पर जाना पड़ता है। संबंधित थाना क्षेत्र में वहीं का स्टाफ पॉइंट्स पर गश्त करता है। महिला थाना सिर्फ महिलाओं से जुड़े दर्ज मामलों की अनुसंधान करता है। थानों में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें इसके लिए अधिकारी रात्रि में नियमित निरीक्षण करते हैं।
कुंवर राष्ट्रदीप, एसपी अमजेर