
Ajmer News : आधा बंद था एटीएम का शटर, अंदर देखा तो उड़ गए अजमेर पुलिस के होश
अजमेर. सिविल लाइन थाना क्षेत्र का सिग्मा दल सोफिया स्कूल (sophia school) स्थित कैनरा बैंक (canra bank) के एटीएम बूथ (atm booth) के सामने पहुंचा तो होश उड़ गए। एटीएम का शटर आधा खुला और भीतर मशीन बिखरी हालत में थी। पुलिसकर्मियों (ajmer police) ने सिविल लाइन और गश्त में मौजूद सीओ नॉर्थ प्रियंका को दी। सीओ नॉर्थ घटनास्थल पहुंच हालात से एसपी कुंवर राष्ट्रदीप को अवगत कराया।
मामले में प्रियंका समेत आलाधिकारियों ने कैनरा बैंक प्रबंधन से बात करने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक सम्पर्क नहीं होने पर एसपी ने घटना की आशंका के मद्देनजर बूथ सीज करने के आदेश देते हुए नोटिस चस्पा करा दिया। बाद में जब बैंक प्रबंधन से बात हुई तो पता चला कि यहां पुरानी एटीएम मशीन को बदला जा रहा है। नई मशीन रख दी गई लेकिन पुरानी मशीन को बिखरी हालात में छोड़ दिया गया।
READ MORE: पाकिस्तान ने अपनाई अजमेर की यह परम्परा
इसलिए मची खलबली
रात 12 बजे जयपुर रोड पर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंचने से क्षेत्र में खलबली मच गई। यहां से गुजरने वाला हर कोई बड़ी वारदात की आशंका में रहा। हालांकि देर रात बैंक प्रबंधन ने सम्पर्क कर मशीन बदलने की बात कही, लेकिन तब तक पुलिस बूथ सीज कर चुकी थी।
एसपी ने बताया कि बैंक का गैर जिम्मेदाराना रवैया
एटीएम बदलने का काम किया जा रहा था, लेकिन बुधवार रात पुरानी मशीन बिखरी हालत में छोडऩा व शटर बंद करना बैंक प्रबंधन व तकनीशियन का गैर जिम्मेदाराना तरीका रहा। एटीएम को सीज किया गया है। बैंक प्रबंधन की ओर से लिखित में देने पर खोलने की कार्रवाई होगी।
कुंवर राष्ट्रदीप, पुलिस अधीक्षक
Published on:
12 Sep 2019, 5:04 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.