29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Heavy Rain : तीन बडे पेड़ गिरने से यातायात हुआ बाधित
Play video

Heavy Rain : तीन बडे पेड़ गिरने से यातायात हुआ बाधित

सुबह 7 बजे से घनघोर घटाओं ने झमाझम बरसना शुरू किया । जयपुर रोड़ स्थित सोफ़िया स्कूल के पास तीन बडे पेड़ गिर गए जिससे यातायात बाधित हुआ
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 5 Jul 2019, 2:25 PM IST

अजमेर. तडक़े 4 बजे से ही रुक-रुक कर बारिश का दौर शुरू हो गया। सुबह 7 बजे से घनघोर घटाओं ने झमाझम बरसना शुरू किया। वैशाली नगर, पंचशील, नसीराबाद रोड, ब्यावर रोड, नाका मदार, चंदवरदायी नगर, रामगंज, अजय नगर, तारागढ़, फायसागर और आसपास के इलाकों में तेज गर्जना के साथ तूफानी अंदाज में पानी बरसा।
जयपुर रोड़ स्थित सोफ़िया स्कूल के पास तीन बडे पेड़ गिर गए जिससे यातायात बाधित हुआ। बरसात के कारण शहर में कई जगह घरों की दीवारें गिर गई है

Read More: Heavy rain in ajmer : लाडपुरा आरयूबी में पानी भरने से अजमेर से टूटा सम्पर्क
सावित्री चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, मेयो लिंक रोड, राजा साईकिल, अलवर गेट, वैशाली नगर में एमपीएस स्कूल के सामने, शास्त्री नगर, पंचशील, केसरगंज, मदन गोपाल मार्ग, रामगंज और क्षेत्रों में पानी सडक़ों पर उफन पड़ा। सडक़ें नहरें और तरणताल बन गई। ऋषि घाटी, बाबूगढ़ से उफनते पानी ने गंज सर्किल अैार सुभाष उद्यान के सामने तालाब बना दिया। तारागढ़ से उफनते पानी से दरगाह बाजार-नला बाजार नहर में तब्दील हो गया। इससे दरगाह के भीतर भी पानी घुस गया। यही हाल सिविल लाइंस, टोडरमल मार्ग, मेडिकल कॉलेज, बजरंगगढ़ चौराहा, आनासागर लिंक रोड पर दिखा।