Viral Video: अजमेर के नौलखा गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में तीन युवक कुत्ते को उल्टा पकड़कर डीजे पर डांस करवाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुत्ते के डांस का वीडियो वायरल हुआ तो श्रीनगर थाना पुलिस एक्शन मोड में आ गई। फिर कुत्ते को यातना देना तीन युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने तीनों युवक को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस ने बताया कि तीनों युवक नौलखा निवासी शेरसिंह रावत, फूलसिंह रावत और रामसिंह रावत हैं।