दौसा. Viral Video: राजस्थान शादियों की वजह से हमेशा से चर्चित विषय रहा हैं। आए दिन राजस्थान की शादियों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं और यूज़र्स को पसंद भी आते हैं। कभी हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई, कभी ठाकुर जी के साथ विवाह, तो कभी करोड़ों का मायरा। इन सबके बाद एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो दौसा जिले के नांगल मीणा गांव का है, जहां दूल्हे के कॉल आने के बाद, उसने मंडप में शादी करने से इनकार कर दिया।