30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर दरगाह में चौड़े होंगे दो गेट

ajmer dargah news : ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह स्थित शाहजहांनी और छतरी गेट को चौड़ा करने का काम जल्द शुरू होगा। गरीब नवाज के सालाना उर्स से पहले गेट चौड़े किए जाएंगे। इससे जायरीन को आवाजाही में सहूलियत होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 7 Dec 2019, 12:05 PM IST

अजमेर दरगाह में चौड़े होंगे दो गेट

अजमेर दरगाह में चौड़े होंगे दो गेट

अजमेर. ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह (dargha) स्थित शाहजहांनी और छतरी गेट को चौड़ा करने का काम जल्द शुरू होगा। गरीब नवाज के सालाना उर्स से पहले गेट चौड़े किए जाएंगे। इससे जायरीन (zayrin) को आवाजाही में सहूलियत होगी।

गरीब नवाज की दरगाह के निजाम गेट के बाद शाहजहांनी गेट है। इसी तरह खादिमों के अंजुमन कार्यालय के सामने छतरी गेट है। इन दोनों गेट की चौड़ाई बहुत कम है। सालाना उर्स, मिनी उर्स सहित महाना छठी पर जायरीन की आवक ज्यादा होती है। इन दोनों गेट की चौड़ाई कम होने से जायरीन को आवाजाही में परेशानी होती है। उर्स के छह दिन के दौरान तो ज्यादा मुश्किल होती है। मुंबई और अन्य इलाकों से आने वाले स्वयं सेवकों की सहायता से व्यवस्था सुचारू रह पाती है।

READ MORE : राबर्ट वाड्रा उतरेंगे राजनीति में, मुरादाबाद से चुनाव लडऩे की जताई इच्छा

अब चौड़े होंगे दोनों गेट
दरगाह कमेटी के सदर अमीन पठान और अंजुमन के सचिव वाहिद हुसैन अंगारा ने गुरुवार को शाहजहांनी और छतरी गेट का निरीक्षण किया। कमेटी और अंजुमन के बीच दोनों गेट चौड़े करने को लेकर सहमति बन गई। सदर पठान ने बताया कि अगले वर्ष उर्स से पहले दोनों गेट चौड़े किए जाएंगे। इसका कार्य जल्द प्रारंभ होगा।