किशनगढ़ के वार्ड 15 सुंदर नगर निवासी विक्रम राव ने पुलिस को रिपोर्ट में बताया कि वह और उसके दोस्त चांद शिवाजी एवं नानेश्वर सुबह 6.30 बजे घूम कर हाइवे की सर्विसलेन होते हुए घर लौट रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में सामने से तेजी गति से आई कार ने नानेश्वर को चपेट में ले लिया। सडक़ दुर्घटना में नानेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल लेकर मार्बल सिटी हॉस्पिटल पहुंचे। यहां से उसे तत्काल जेएलएन चिकित्सालय, अजमेर के लिए रेफर कर दिया गया। बीच रास्ते में तबीयत खराब होने के कारण पुलिस एवं परिजन ने उसे यज्ञनारायण चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मशीन में हाथ आने से घायल ने तोड़ा दम उदयपुर कलां स्थित फैक्ट्री में क्रेशर मशीन पर काम करते समय शनिवार को एक श्रमिक युवक का हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल श्रमिक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। श्रमिक का शव यज्ञनारायण चिकित्सालय के चीरघर में रखवाया गया है। किशनगढ़ थाना पुलिस रविवार को उसका पोस्टमार्टम कराएगी।
सीआई बंशीलाल पंडेर ने बताया कि उदयपुर कलां स्थित फैक्ट्री में शाम करीब 4.30 बजे क्रेशर मशीन में काम करते समय हाथ आने से बोराड़ा थाना क्षेत्र के मनोहरपुरा गांव निवासी सत्तु दरोगा (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर उसे तत्काल यज्ञनारायण चिकित्सालय लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। देर शाम होने की वजह से उसका पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका।