रमेश लाल बताते हैं कि पाकिस्तानी नागरिक होने के नाते वह और उनका परिवार हिंदुस्तान के अलीगढ़ में एलटीवी लॉन्ग टर्म वीजा के जरिए रह रहे हैं। रमेश लाल बताते हैं कि उन्होंने अपनी, पत्नी, पुत्र और बेटी की नागरिकता के लिए 2015 में आवेदन किया था। अभी तक रमेश लाल, लाजवंती और बेटी पूजा को भारतीय नागरिकता मिल चुकी है।