एएसआई आगरा सर्किल की वेबसाइट के अनुसार, भारतीय पर्यटकों को अभी तक प्रवेश के लिए 50 रुपये का टिकट लेना होता है। जबकि मुख्य मकबरे पर जाने के लिए 200 रुपये का टिकट अलग से लगता है। इसी तरह विदेशों से आने वाले पर्यटकों को ताजमहल में प्रवेश के लिए 1100 रुपये का टिकट लेना पड़ता है। इसके बाद मुख्य मकबरे के लिए 200 रुपये का टिकट लेना होता है। इस तरह से एक विदेशी पर्यटक को 1300 रुपये तो भारतीय पर्यटक को 250 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। वहीं, सार्क देशों के पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क 500 रुपये और मुख्य मकबरे का टिकट 200 रुपये का है।