scriptइगलास विधानसभा उपचुनाव परिणाम: भाजपा की एक तरफा जीत, कांग्रेस-लोकदल प्रत्याशी की जमानत जब्त | Iglas by election 2019 result Declared BJP candidate Rajvkumar Shyogi | Patrika News
अलीगढ़

इगलास विधानसभा उपचुनाव परिणाम: भाजपा की एक तरफा जीत, कांग्रेस-लोकदल प्रत्याशी की जमानत जब्त

भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी ने 25759 वोटों से एक तरफा जीत हासिल की है।

अलीगढ़Oct 24, 2019 / 06:01 pm

अमित शर्मा

इगलास विधानसभा उपचुनाव परिणाम: भाजपा की एक तरफा जीत, कांग्रेस-लोकदल प्रत्याशी की जमानत जब्त

इगलास विधानसभा उपचुनाव परिणाम: भाजपा की एक तरफा जीत, कांग्रेस-लोकदल प्रत्याशी की जमानत जब्त

अलीगढ़। अलीगढ़ के इगलास विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आ गया है। एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी ने 25759 वोटों से एक तरफा जीत हासिल की है। दूसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी अभय कुमार रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी उमेश कुमार व लोकदल प्रत्याशी मुकेश कुमार जमानत तक नहीं बचा सके।
यह भी पढ़ें

ब्रज में भाजपा का जलवा कायम, जमानत भी न बचा सके कांग्रेस-लोकदल प्रत्याशी, ये हैं जीत के ‘हीरो’

फाइनल परिणाम

1. अभय कुमार (बसपा)– 49713

2. उमेश कुमार (कांग्रेस)- 10786

3. राजकुमार सहयोगी (भाजपा)- 75472

4. पुष्पेंद्र सिंह – 1086

5. मुकेश कुमार (लोकदल)- 4783

6. विकास उर्फ विकास कुमार – 503
7. हरीश कुमार धनगर – 2762

8. नोटा – 1087

कुल योग – 146192

यह भी पढ़ें

बड़ा खुलासा: लखनऊ कोर्ट में समर्पण करने की तैयारी में थे कमलेश तिवारी के हत्यारे, लेकिन ATS से ‘डील’ के बाद बदल लिया था प्लान…

भाजपाइयों में खुशी की लहर

जीत दर्ज करते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। अलीगढ़, इगलास सहित आगरा स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालाय पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। यहां संगठनमंत्री भवनी सिंह स्वयं मौजूद हैं। वह सुबह से ही परणामों पर लगातार निगाह बनाए हुए थे। भवानी सिंह ने जीत का श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और नेतृत्व की दूर दृष्टि को दिया है।

Home / Aligarh / इगलास विधानसभा उपचुनाव परिणाम: भाजपा की एक तरफा जीत, कांग्रेस-लोकदल प्रत्याशी की जमानत जब्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो