4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम का बिगड़ा मिजाज, यूपी में सबसे गर्म रहा प्रयागराज, 30 अप्रैल तक निरंतर चढ़ेगा पारा

यूपी में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ रहा है। तापमान अपना नया रिकॉर्ड बनाने की ओर है।बृहस्पतिवार को प्रयागराज में दिन का तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया था। शुक्रवार को और भी पारा चढ़ने का अनुमान है। प्रयागराज समेत दर्जनों जिलों में अगले कुछ दिनों तक हीट वेब का अलर्ट जारी किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

अप्रैल माह में पांचवी बार प्रयागराज जिला उत्तर प्रदेश में सबसे गर्म जिला साबित हुआ है।बृहस्पतिवार को प्रयागराज का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें प्रयागराज का नाम भी शामिल है। मौसम विभाग ने भी अनुमान जताया है कि मंगलवार यानि 30 अप्रैल तक तापमान में निरंतर बढ़त होगी और मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने हीट वेव के खतरे को देखते हुए अपनी सभी तैयारियां भी पूरी कर ली है। बृहस्पतिवार की तरह शुक्रवार को भी सुबह से ही तेज धूप ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया। जिसकी वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। रोजमर्रा के काम को लेकर घर से बाहर निकलने वालों को गर्मी के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आलम यह था कि हर 15 से 20 मिनट में गला सूख रहा था। हालांकि इस दौरान चल रही हल्की हवाओं ने थोड़ी बहुत राहत पहुंचाने का काम जरुर किया।
शुक्रवार को भी सुबह 9 बजे के बाद पूरे दिन तेज धूप लोगों का कड़ा इम्तिहान लेती रही। मौसम वैज्ञानिक व पूर्व प्रोफेसर एचएन मिश्रा का कहना है कि शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। इसके अलावा अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है।