scriptपरिणीति-आलिया के बाद अब सोनाक्षी भी दिखेंगी इस नई भूमिका में | Sonakshi Sinha to sing song in upcoming film Akira | Patrika News
मनोरंजन

परिणीति-आलिया के बाद अब सोनाक्षी भी दिखेंगी इस नई भूमिका में

ये पहली बार नहीं है जब सोनाक्षी कोई गाना गाती नजर आएंगी इससे पहले वह इश्काहोलिक एलबम अपनी अावाज में लॉन्च कर चुकी है जिसको यूटयूब पर काफी पसंद किया गया।

प्रयागराजJul 29, 2016 / 04:22 pm

Nakul Devarshi

सोनाक्षी सिन्हा की मोस्ट अवेटेड फिल्म अकीरा का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया था। अब खबर आई है कि दबंग गर्ल अपनी इस फिल्म में गाना गाती भी नजर आएंगी। जी हां, सोनाक्षी ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने बताया कि वह अकीरा के लिए एक गाना रिकॉर्ड कर रही है। 
गौरतलब है कि सोनाक्षी इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन अवतार में दिखेगीं। अकीरा का डॉयरेक्शन एआर मुरूगदास ने किया है। ये फिल्म तमिल फिल्म मौउना गुरू की रीमेक है। अकीरा को बॉक्स ऑफिस पर सितम्बर में रिलीज किये जाने की खबर है। 
इस फिल्म में सोनाक्षी ने एक्शन से भरपूर एक बोल्ड लड़की का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी इस बागी लड़की के जोधपुर से मुंबई तक के सफर के आस पास घूमती है। 

आपको बता दें ये पहली बार नहीं है जब सोनाक्षी कोई गाना गाती नजर आएंगी इससे पहले वह इश्काहोलिक एलबम अपनी अावाज में लॉन्च कर चुकी है जिसको यूटयूब पर काफी पसंद किया गया।

Home / Entertainment / परिणीति-आलिया के बाद अब सोनाक्षी भी दिखेंगी इस नई भूमिका में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो