27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुंभ की टेंट सिटी में गहरी नीद में सोये थे राज्यपाल , टेंट में आग लगने से मचा हड़कंप

राज्यपाल को सुरक्षित निकाला गया, सबसे सुरक्षित माने जानी वाली टेंट सिटी में हुई घटना ने व्यवस्था की खोली पोल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 13 Feb 2019, 10:02 AM IST

Fire in Tent

टेंट में आग

रिपोर्ट:-प्रसून पांडेय
प्रयागराज. बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन के टेंट में बीती रात आग लग जाने से हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मियों ने राज्यपाल को सुरक्षित निकाल लिया। राज्यपाल के टेंट में आग लगने की जानकारी मिलते ही वहां पर हड़कंप मच गया। लालजी टंडन के बेटे कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी जिसे बुझा दिया गया है। आग से बाबू जी का मोबाइल, घड़ी व चश्मा जल गया है। आग लगने के बाद राज्यपाल को सर्किट हाउस में शिफ्ट किया गया।

यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव को रोकने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने दी चेतावनी, कहा अमित शाह को प्रयागराज में घुसने नहीं देंगे

बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन 12 फरवरी को कुंभ में आये थे। संगम में डुबकी लगाने के साथ ही परमार्थ निकेतन के शिविर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया था। बाद में संगम में हुई आरती में शामिल हुए थे। इसके बाद रात्रि विश्राम के लिए कुंभ में संगम नोज पर अरैल स्थित त्रिवेणी टेंट सिटी में चले गये थे। यह टेंट सिटी सबसे सुरक्षित मानी जाती है और वीवीआईपी लोग यही पर रात्रि विश्राम करते हैं। बीती देर रात राज्यपाल के टेंट में आग लगने से हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते ही राज्यपाल को टेंट से बाहर निकाला नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रेड के वाहन मौके पर पहुंचे और तुरंत आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जानकारी कीे अनुसार शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। कुंभ में लगातार आग लगने से यहां की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। आग से अभी तक कई टेंट जल कर खाक हो चुके हैं। नाथ सम्प्रदाय के टेंट में लगी आग से सीएम योगी का टेंट चल गया था अब सबसे वीवीआईपी क्षेत्र में लगाये गये टेंट में आग लगने से मेला प्रशासन बैकफुट पर आ गया है।
यह भी पढ़े:-त्रयंबकेश्वर के बाद कुंभ में अमित शाह करेंगे यह खास पूजन, यमुना तट पर होगा आयोजन

इसी टेंट सिटी में 72 देशों से आए हुए राजपूतों को भी रोका गया था। एन आर आई सम्मेलन के बाद अप्रवासी भारतीयों को यही रुकने की व्यवस्था की गई थी सबसे सुरक्षित और सुसज्जित होने के बावजूद भी बड़ी घटना हुई है हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में राज्यपाल सुरक्षित है अभी तक जिला प्रशासन और मेला प्रशासन इस मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है घटना देर रात 2:30 बजे की है उसके बाद से मीडिया के आवागमन को भी प्रतिबंधित किया गया है।

यह भी पढ़े:-मायावती व अखिलेश को झटका, प्रयागराज में चोटिल हुए सपा सांसद धर्मेंद्र यादव, पर नहीं दिखे यह कार्यकर्ता

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग