scriptत्रयंबकेश्वर के बाद कुंभ में अमित शाह करेंगे यह खास पूजन, यमुना तट पर होगा आयोजन | Amit Shah special worship in prayagraj kumbh on 13 February | Patrika News
प्रयागराज

त्रयंबकेश्वर के बाद कुंभ में अमित शाह करेंगे यह खास पूजन, यमुना तट पर होगा आयोजन

राजनेता नहीं सनातन धर्म के साधक के रुप में पहुंचेंगे प्रयागराज, सपाईयों के विरोध को देखते हुए सुरक्षा के रहेंगे खास इंतजाम

प्रयागराजFeb 13, 2019 / 08:23 am

Devesh Singh

Amit Shah

Amit Shah

प्रयागराज. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को संगम में डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज आने वाले हैं। लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए अमित शाह का यह दौरा बेहद खास माना जा रहा है लेकिन बीजेपी अध्यक्ष यहां पर राजनेता नहीं सनातन धर्म के साधक के रुप मेंं पहुंच रहे हैं। त्रयंबकेश्वर के बाद यमुना तट पर अमित शाह एक खास पूजा भी करेंगे। सपाईयों के इस दौरे के विरोध की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किये गये हैं।
यह भी पढ़े:-हजारो की भीड़ नहीं संभालने पर अखिलेश ने जिस अधिकारी को हटाया था, अब करोड़ों लोगों का मेला कराके खुद को किया साबित

अमित शाह के इस दौरे में उनका पूरा समय संत-महात्माओं के साथ ही बीतेगा। अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे को देखते हुए प्रमुख महात्माओं से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एकांत में वार्ता भी करेंगे। जूना अखाड़ा के मौज गिरी मंदिर भी जायेंगे। यहां पर 151 फीट ऊंचे त्रिशूल का पूजन करके यमुना तट पर स्थापित करायेंगे। इस पूजन में 13 अखाड़ों के प्रमुख महात्मा भी शामिल रहेेंगे। इससे पूर्व 27 जुलाई 2018 को भी अमित शाह प्रयाग आये थे। उस समय मौज गिरी मंदिर मे गये थे जहां पर भृगु ऋषि द्वारा स्थापित शिवङ्क्षलग का अभिषेक किया था और फिर यमुना तट पर पक्का घाट व योगालय भवन बनाने के लिए भी पूजन किया था।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव को रोकने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने दी चेतावनी, कहा अमित शाह को प्रयागराज में घुसने नहीं देंगे
बेहद खास है अखाड़े का त्रिशूल
151 फीट ऊंचे त्रिशूल का वजन 31 टन है देश का सबसे ऊंचा त्रिशूल को स्टील से बनाया गया है। त्रिशूल को खड़ा करने के लिए 80 फीट नीचे तक पायङ्क्षलग की गयी है। साढ़े तीन किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली हवा में भी यह त्रिशूल खड़ा रहा सकता है। जूना अखाड़ा ने नासिक व उज्जैन के त्रयंबकेश्वर में ऐसा ही त्रिशूल लगाया है। त्रयंबकेश्वर में खुद अमित शाह ने जाकर त्रिशूल की पूजा की थी। महादेव के त्रिशूल को सनातन धर्म का आधार माना जाता है। भगवान शिव का यह अस्त्र त्याग, समर्पण, भक्ति व वैराग्य का संदेश देता है। अमित शाह को इस पूजन में राजनेता के तौर पर नहीं। बल्कि सनातन धर्म साधके के रुप में आमंत्रित किया गया है।
यह भी पढ़े:-मायावती व अखिलेश को झटका, प्रयागराज में चोटिल हुए सपा सांसद धर्मेंद्र यादव, पर नहीं दिखे यह कार्यकर्ता

Home / Prayagraj / त्रयंबकेश्वर के बाद कुंभ में अमित शाह करेंगे यह खास पूजन, यमुना तट पर होगा आयोजन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो