scriptPrayagraj Violence : प्रयागराज हिंसा के फरार आरोपियों के लगाए जाएंगे पोस्टर | Prayagraj violence absconding accused Posters put up | Patrika News
प्रयागराज

Prayagraj Violence : प्रयागराज हिंसा के फरार आरोपियों के लगाए जाएंगे पोस्टर

Prayagraj Violence प्रयागराज हिंसा के आरोपियों पर गिरफ्त कसने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। पुलिस ने इनकी ये तश्वीरें सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस कैमरे निकाल ली है। और की तलाश जारी है। बवाल करने वालों की पहचान होने के चार दिन बाद भी उनका पता नहीं चल सका है। सभी अंडरग्राउंड हो गए हैं। अब पुलिस इन आरोपियों को पकड़ने के लिए शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाने जा रही है।

प्रयागराजJun 14, 2022 / 12:23 pm

Sanjay Kumar Srivastava

prayagraj_violence.jpg
प्रयागराज हिंसा के आरोपियों पर गिरफ्त कसने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। पुलिस ने इनकी ये तश्वीरें सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस कैमरे निकाल ली है। और की तलाश जारी है। बवाल करने वालों की पहचान होने के चार दिन बाद भी उनका पता नहीं चल सका है। सभी अंडरग्राउंड हो गए हैं। अब पुलिस इन आरोपियों को पकड़ने के लिए शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाने जा रही है। नूपुर शर्मा के खिलाफ अपनी नाराजगी जताने के लिए बीते जुमे को नमाज के बाद अटाला इलाके में उग्र भीड़ ने पुलिस पर जमकर पथराव किया। इसके बाद आगजनी भी की थी। इस हिंसा के मास्टर मांइड मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप का दो मंजिला घर रविवार को बुलडोजर से गिरा दिया गया है। इस पर जावेद पंप की पत्नी परवीन फातिमा ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पिटीशन दाखिल कर प्रयागराज विकास प्राधिकरण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जावेद नहीं पत्नी के नाम था मकान

जावेद की पत्नी परवीन फातिमा का कहना है कि, घर उनके नाम पर था। ये मकान उनके पिता ने उन्हें शादी से पहले गिफ्ट में दिया था, जिसमें जावेद का मालिकाना हक नहीं है फिर भी उनको नोटिस दिया गया और प्रशासन ने अवैध तरीके से इस मकान को ध्वस्त करा दिया। दूसरी तरफ विकास प्राधिकरण इस मकान को उसकी तरफ से नक्शा न पास कराने के कारण अवैध बता रहा है।
यह भी पढ़ें – Indian Railway : रेलवे का तोहफा 22 और ट्रेनों में मिलेगा बेडरोल, देखें ट्रेन की लिस्ट

अब तक पांच एफआईआर

प्रयागराज हिंसा में कई स्थानीय लोगों के घरों और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। इस आई प्रयागराज रेंज डॉ राकेश कुमार सिंह ने कहाकि, जिनके घरों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है, वे लोग थाने में अपनी एफआईआर दर्ज कराएं। नुकसान की दंगाईयों से भरपाई भी कराई जाएगी। करेली और खुल्दाबाद थानों में अब तक पांच एफआईआर दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें – UP MLC Election Result 2022 : डिप्टी सीएम केशव मौर्य समेत सभी 13 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

67 आरोपी जेल में

प्रयागराज हिंसा मामले में करीब 95 नामजद और 5 हजार से ज्यादा अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है। 92 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मुख्य आरोपी जावेद सहित 67 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।

Home / Prayagraj / Prayagraj Violence : प्रयागराज हिंसा के फरार आरोपियों के लगाए जाएंगे पोस्टर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो