
वैज्ञानिक गोष्ठी में उपस्थित प्रयागराज के वरिष्ठ चिकित्सक
प्रयागराज। शनिवार की देर रात सिविल लाइंस में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सकों ने बीमारियों और उपचार को लेकर चर्चा की। इस दौरान इलाहाबाद नर्सिंग होम एसोसिएशन और वेंकटेश्वर हॉस्पिटल की ओर से आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. आशीष टंडन ने की। सचिव डॉ. धनश्याम मिश्रा रहे। कैंसर सर्जन डॉ. सौरभ गुप्ता ने कहा कि लोगों को प्रत्येक दिन बिना तंबाकू के तंबाकू दिवस के रूप में मनाना चाहिए। उन्होंने कैंसर के उपचार को लेकर कहा कि इसका शुरुआती दिनों में बेहतर ट्रीटमेंट किया जाना चाहिए। बाद में यह लाइलाज हो जाता है। उन्होंने रोबोटिक सर्जरी के द्वारा कैंसर के उपचार के कामों को साझा किया।
अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके पांडेय ने कहा कि गठिया के लिए मोटापा सबसे बड़ा दुश्मन है। लोगों को अपना वजन कम करना चाहिए। इसके लिए खानपान पर बेहतर ध्यान दें। उन्होंने घुटना जोड़ के प्रत्यारोपण की उपयोगिता बताई। इसके अलावा डॉ. मंगल सिंह, डॉ. बी पॉल, डॉ. कमल सिंह और डॉ. आशुतोष राय ने भी अपने विचार साझा किए। डॉ. वैशाली सक्सेना, डॉ. अवनीश सक्सेना, डॉ. राज किशोर अग्रवाल, डॉ. व्यंजना पांडे, डॉ. राजीव वैश्य, डॉ. जी एल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
Published on:
10 Sept 2023 02:16 pm

बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
