scriptइलाहाबाद हाईकोर्ट: उप्र राजस्व परिषद बार एसोसिएशन कार्यकारिणी चुनाव कार्यक्रम जारी | UP Revenue Council Bar Association executive election program continue | Patrika News
प्रयागराज

इलाहाबाद हाईकोर्ट: उप्र राजस्व परिषद बार एसोसिएशन कार्यकारिणी चुनाव कार्यक्रम जारी

आपत्तियों पर विचार के बाद 30जून को फाइनल मतदाता सूची जारी कर दी जायेगी।और 4-5जुलाई को नामांकन पत्र जमा होंगे। जांच नाम वापसी के बाद 8जुलाई को प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जायेगी। मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष ने बताया कि पिछली कार्यकारिणी के सदस्यों को चुनाव लडने की अनुमति नहीं होगी।

प्रयागराजMay 28, 2022 / 11:25 pm

Sumit Yadav

इलाहाबाद हाईकोर्ट: उप्र राजस्व परिषद बार एसोसिएशन  कार्यकारिणी चुनाव कार्यक्रम जारी

इलाहाबाद हाईकोर्ट: उप्र राजस्व परिषद बार एसोसिएशन कार्यकारिणी चुनाव कार्यक्रम जारी

प्रयागराज: उप्र राजस्व परिषद बार एसोसिएशन प्रयागराज की कार्यकारिणी का चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 19जुलाई 22को बार काउंसिल की गाइडलाइंस के तहत चुनाव मतदान होगा।और 20जुलाई को चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जायेगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष ने बताया कि घोषित कार्यक्रम के अनुसार 20जून तक सदस्यता शुल्क जमा होगा।दो वर्ष से अधिक के सदस्यों को 480रुपये सदस्यता शुल्क जमा करना होगा।
साथ ही नये सदस्य भी मतदान कर सकेंगे।27जून को अनंतिम मतदाता सूची जारी होगी। आपत्तियों पर विचार के बाद 30जून को फाइनल मतदाता सूची जारी कर दी जायेगी।और 4-5जुलाई को नामांकन पत्र जमा होंगे। जांच नाम वापसी के बाद 8जुलाई को प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जायेगी।
मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष ने बताया कि पिछली कार्यकारिणी के सदस्यों को चुनाव लडने की अनुमति नहीं होगी।
कार्यकारिणी में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पांच उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन, संयुक्त सचिव पुस्तकालय, संयुक्त सचिव प्रकाशन, संयुक्त सचिव महिला,तथा 12कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं। विभिन्न पदों के लिए नामांकन शुक्ल जमा करना होगा। नामांकन निरस्त होने पर जमा राशि वापस नहीं होगी। चुनाव संचालन मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष,व दो सहायक चुनाव अधिकारी अनुरूद्ध तिवारी व अनिरूद्ध प्रताप सिंह की देखरेख में किया जायेगा।
यह भी पढ़ें

इलाहाबाद हाईकोर्ट: भूमिधरी खेती की जमीन पर जबरन व्यायामशाला निर्माण की जांच का निर्देश

कोर्ट ने बिना विभाजन के याची को जमीन का कब्जा वापस नहीं कर सकते ,एस डी एम व तहसीलदार शाहगंज के इस कथन को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है और कहा कि कोर्ट ने जानकारी मांगते समय ही पैमाईश कर आराजी निश्चित करने को कहा था। इसके बावजूद ऐसी जानकारी देना समझ से परे है।

Home / Prayagraj / इलाहाबाद हाईकोर्ट: उप्र राजस्व परिषद बार एसोसिएशन कार्यकारिणी चुनाव कार्यक्रम जारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो