कहां से कितने नए पॉजिटिव आए अलवर शहर 42
बहरोड़ 36 रामगढ़ व मालाखेड़ा 3-3
किशनगढ व खेरली 2-2 कोटकासिम, राजगढ़ व बानसूर 1-1 नई रिपोर्ट के अनुसार 10 हजार 168 कोरोना पॉजिटिव
प्रशासन की नई रिपोर्ट के अनुसार जिले में 10 हजार 168 नए कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। हालांकि प्रशासनन की पुरानी रिपोर्ट में करीब 8 दिन पहले ही 12 हजार कोरोना पॉजिटिव हो चुके थे लेकिन, प्रशासन ने कुछ दिन पहले आंकड़े अपडेट किए हैं। जिसमें संक्रमितों की संख्या काफी कम हो गई है। जिसके पीछे प्रशासन का कहना है कि जयपुर के अनुसार गाइडलाइन के तहत आंकड़े अपडेट किए हैं।
अब एक्टिव केस 421 अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस 421 हैं। जिसमें से 254 मरीजों का घरपर इलाज जारी है। शेष अस्पतालों में भर्ती हैं। दस हजार 168 में से 9 हजार 710 रिकवर हो गए हैं। अब तक 37 जनों की मृत्यु हो चुकी है। नियमित रूप से मृत्यु के आंकड़े वापस बढऩे लगे हैं। हालांकि आठ दिन पहले प्रशासन की रिपोर्ट में मौत के आंकड़े भी 48 थे। जो बाद में कम किए गए हैं।