scriptअलवर मुख्य बाजार में बढ़ रहा अपराध, शहर विधायक निजी कोष से लगवाएंगे CCTV कैमरे | Alwar MLA Sanjay Sharma Announce CCTV Camera In Main Market | Patrika News
अलवर

अलवर मुख्य बाजार में बढ़ रहा अपराध, शहर विधायक निजी कोष से लगवाएंगे CCTV कैमरे

अलवर शहर विधायक संजय शर्मा निजी कोष से शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाएंगे। पुलिस ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है।

अलवरJan 23, 2021 / 08:53 am

Lubhavan

Alwar MLA Sanjay Sharma Announce CCTV Camera In Main Market

अलवर मुख्य बाजार में बढ़ रहा अपराध, शहर विधायक निजी कोष से लगवाएंगे CCTV कैमरे

अलवर. शहर विधायक संजय शर्मा ने अपने निजी कोष से शहर में सीसीटीवी कैमरा लगाने की घोषणा की है। शहर विधायक ने इसके लिए ढाई लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिला परिषद ने भी गुरुवार को इसकी प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है। शहर विधायक ने बताया कि पिछले दिनों मुख्य बाजार केडलगंज में दो बार हुई लूटपाट की घटना के बाद अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए वे पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम से मिले थे और मुख्य बाजार में सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की थी, जिस पर उन्होंने बजट का हवाला देते हुए असमर्थता जाहिर की थी।
अब शहर विधायक ने निजी कोष से बजट उपलब्ध कराया है। इसके तहत अलवर शहर के प्रमुख बाजार केडलगंज, वीर चौक, तिलक मार्केट, चूड़ी मार्केट, बजाजा बाजार, सर्राफा बाजार, मालाखेड़ा बाजार, मुंशी बाजार व त्रिपोलिया के चारों गेटो पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शहर कोतवाल राजेश शर्मा की ओर से प्रमुख बाजारों में सर्वे कर स्थानों को चिन्हित किया गया था। सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर व्यापारियों ने शहर विधायक का आभार जताया है।

Home / Alwar / अलवर मुख्य बाजार में बढ़ रहा अपराध, शहर विधायक निजी कोष से लगवाएंगे CCTV कैमरे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो