scriptमहिलाओं में योग के प्रति बढ़ रही जागरुकता, ले रहीं स्वास्थ्य लाभ…पढ़ें यह न्यूज | Patrika News
अलवर

महिलाओं में योग के प्रति बढ़ रही जागरुकता, ले रहीं स्वास्थ्य लाभ…पढ़ें यह न्यूज

कई दर्जन महिलाएं सुबह होते ही पार्क में योग के लिए एकत्रित हो जाती हैं। इस दौरान सुबह की शीतल हवा और व शांत वातावरण के बीच हर चेहरा मुस्कराता नजर आता है।

अलवरMay 23, 2024 / 10:59 pm

Ramkaran Katariya

खेरली. महिलाओं में योग के प्रति जागरुकता बढ़ रही हैं। कई दर्जन महिलाएं सुबह होते ही पार्क में योग के लिए एकत्रित हो जाती हैं। इस दौरान सुबह की शीतल व शांत वातावरण के बीच हर चेहरा मुस्कराता नजर आता है।
खेरली कस्बे के गांधी पार्क में काफी संख्या में महिलाएं भोर होते ही योगाभ्यास कर स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं, जिससे महिलाओं में योग के प्रति जागरुकता बढ़ रही है। योग करने वाली हर महिलाएं, युवतियां शारीरिक रूप से स्वस्थ रहती हैं।
एक दशक से योगशाला लग रही

कस्बे में ये योग शाला गांधी पार्क में दस वर्ष से प्रतिदिन लगती है। रोजना ये योगशाला सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े छह बजे तक लगती है, जो महिलाएं लम्बे समय से आ रही हैं, वे महिलाएं अब अपने आपको पहले से अच्छा व स्वस्थ महसूस कर रही हैं। बीच-बीच में अलग से योग शिविर भी आयोजित किए जाते हैं।
21 जून को बड़ा आयोजन

पंतजलीयोगपीठ हरिद्वार से जुडी अल्का जैन ने बताया कि आने वाले 21 जून योग दिवस पर योग के प्रति जागरूक करने के लिए भव्य कार्यक्रम करने की योजना बनाई जा रही। साथ ही कहा कि योग का अभ्यास करने से शरीर स्वस्थ रहता है। शारीरिक रूप से भी व्यक्ति फिर रहता है। मन में हमेशा प्रसन्नता का भाव रहता है।

Hindi News/ Alwar / महिलाओं में योग के प्रति बढ़ रही जागरुकता, ले रहीं स्वास्थ्य लाभ…पढ़ें यह न्यूज

ट्रेंडिंग वीडियो