scriptविधायक आहूजा पर अब हो सकती है अनुशासन की कार्रवाई, आहूजा ने अब दिया यह बयान | BJP can take action against MLA gyan dev ahuja | Patrika News
अलवर

विधायक आहूजा पर अब हो सकती है अनुशासन की कार्रवाई, आहूजा ने अब दिया यह बयान

भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा के बयान के आद शुरू हुई गरमा गरमी के बीच अब भाजपा विधायक आहूजा पर कर सकती है अनुशासन की कार्रवाई।

अलवरFeb 15, 2018 / 10:28 am

Dharmendra Yadav

BJP can take action against MLA gyan dev ahuja
भाजपा के विधायक ज्ञानदेव आहूजा को उनकी बयानबाजी महंगी पड़ सकती है। उनकी विवादित बयानबाजी का मामला भाजपा अनुशासन समिति को सौंप दिया गया है। विधायक का हाल ही में एक ऑडियो वायरल हुआ था, उसमें उन्होंने हार के कारणों को लेकर सरकार और प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी पर आरोप लगाए थे। सोमवार को पहले प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी और संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर के बीच लम्बी वार्ता चली। इसके बाद अनुशासन समिति के श्रीकृष्ण पाटीदार एवं दो अन्य सदस्यों को बुलाकर मामला समिति को सौंप दिया गया।
अपने बचाव में यह बोले विधायक आहूजा

मैनें कोई पार्टी विरोधी काम नहीं किया है, कहीं अनुशासन भंग नहीं किया है। पार्टी को आगे आने वाले चुनाव में कोई नुकसान नहीं हो। हमको यह देखना होगा। मुझे जानकारी मिली है कि मामला अनुशासन समिति को सौंपा है। इस पर कुछ नहीं कहना चाहता, लेकिन अलवर में जिला परिषद् में बहुमत होने के बावजूद भी जिन लोगों ने कांग्रेस का जिला प्रमुख बनवाया। उन पर क्या कार्रवाई हुई? लोकसभा में जिन्होंने पार्टी विरोधी काम किया, उनके खिलाफ पार्टी ने क्या कार्रवाई की ?
ज्ञानदेव आहूजा, भाजपा विधायक, रामगढ़
यह बोले संगठन के जिला प्रभारी डॉ. अखिल शुक्ला

सवाल : नेताओं की जुबानी जंग कब तक चलेगी?
जवाब : देखिए शीर्ष नेतृत्व को पूरी जानकारी है। इस पर विचार चल रहा है।
सवाल : संगठन कमजोर साबित हो रहा है?
जवाब : एेसा नहीं है। अभी विधानसभा सत्र चल रहा है। सबका ध्यान जनता से जुड़े कार्यों पर है।
सवाल : आपसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं ली। कब तक कार्रवाई हो सकेगी?
जवाब : जानकारी ली है तभी तो बता रहा हूं। समय आने पर सब सामने आ जाएगा।
सवाल : इस तरह के बयानी जंग से पार्टी की छवि पर सवाल उठने लगे हैं?
जवाब : एेसा नहीं है। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। अनुशासन से ही आगे बढ़ रही है।

Home / Alwar / विधायक आहूजा पर अब हो सकती है अनुशासन की कार्रवाई, आहूजा ने अब दिया यह बयान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो