4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीएसटीसी परीक्षा 2019 : पहली बार किए ये परिर्वतन

बीएसटीसी परीक्षा 2019 आज : पहली बार किए ये परिर्वतन

2 min read
Google source verification
alwar news

बीएसटीसी परीक्षा 2019 आज : पहली बार किए ये परिर्वतन

अलवर. छब्बीस मई को राज्य के सभी जिला मुख्यालय पर होने वाली प्री बी एस टी सी परीक्षा २०१९ होगी। इस परीक्षा में कई अनियमितताएं सामने आ रही हैं जिसका गैर सरकारी स्कूल विरोध कर रहे हैं। इस परीक्षा के लिए गैर सरकारी स्कूलों को किसी प्रकार का खर्चा नहीं मिलेगा। यह परीक्षा शिक्षा विभाग की ओर से करवायी जा रही है इसके लिए जिला मुख्यालयों पर डाइट को नोडल एजेंसी बनाया गया है। इस प्रतियोगी परीक्षा में बहुत सारे परिवर्तन पहली बार किए गए हैं। इन परिवर्तनों से परीक्षा पर अनेक सवाल खड़े हो गए हैं । ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सम्पूर्ण सरकारी स्टॉफ लगाया जा रहा है। इससे वर्तमान में चल रहे ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान पर्याप्त स्टॉफ उपलब्ध नही हो पा रहा है जिससे केंद्राधीक्षको के सामने वीक्षकों की समस्या हो गई है। साथ इस परीक्षा में मात्र एक मंत्रालयक कर्मचारी ही लगाया गया है। इस परीक्षा में प्रति १०० प्रतिभागी पर एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लगाया गया है। प्रतियोगी परीक्षा में ३४९ प्रतिभागी के सेंटर पर मात्र ३ कर्मचारी ही लगाए जा सकते हैं। इतनी कम संख्या में कभी किसी प्रतियोगी परीक्षा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नही लगाए गए। एक और परिवर्तन इस परीक्षा में किया गया है, इसके लिए किसी भी निजी विद्यालय को किसी भी प्रकार की राशि देय नही होगी। यह परीक्षा विद्यालय को यह परीक्षा अपने खर्चे पर ही करवानी होगी जबकि प्रत्येक प्रतियोगी परीक्षा में कम से कम १० रुपए प्रति सीट पानी बिजली फर्नीचर आदि के खर्चे के रूप में दिए जाते हैं। डाइट की इस व्यवस्था पर स्कूल शिक्षा परिवार के प्रदेशाध्यक्ष अनिल शर्मा ने रोष जताया है।
सूचना सहायकों को नियुक्तियां नहीं देने पर रोष जताया
अलवर. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से फरवरी २०१८ में १३०२ सूचना सहायकों की भर्ती का विज्ञापन जारी कर मई २०१८ में लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को नियुक्तियां अभी तक नहीं करवाई गई है। इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार, प्रमुख शासन सचिव (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग), सचिव (कार्मिक विभाग), अध्यक्ष (राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड) एवं सचिव को ज्ञापन दिया गया है। दस्तावेज सत्यापित अभ्यर्थी ना तो किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर पा रहे हैं और ना ही उन्हें नियुक्ति मिल रही है। लिखित परीक्षा परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद अक्टूबर २०१८ में टंकण परीक्षा आयोजित करवाई गई इसके बाद जनवरी २०१८ में डेढ़ गुना अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन करवाया गया लेकिन इसके बाद ४ माह बीत जाने के बावजूद फाइनल रिजल्ट जारी नहीं किया गया। इससे नाराज युवा २८ मई को जयपुर में राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग पर धरना देंगे। अभ्यर्थियों की मांग है कि सूचना सहायक भर्ती २०१८ का फाइनल रिजल्ट जारी कर जल्द से जल्द उन्हें नियुक्तियां दी। अलवर से अभ्यर्थी गोविंद कुमार और पीयूष जैन के नेतृत्व में प्रदेशभर से सैकड़ों की तादाद में अभ्यर्थी धरने में शामिल होंगे।

Story Loader