3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

495 लाख रुपए की लागत से बनेंगे वार्ड, गैलरी और आपातकालीन कक्ष भी होंगे तैयार

पिनान. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे और एनएच 921 पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायलों तथा क्षेत्रीय मरीजों को आपातकालीन और उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पिनान में स्वीकृत ट्रॉमा सेंटर भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि जनवरी 2025 में राज्य सरकार ने ट्रॉमा सेंटर के लिए 495 […]

2 min read
Google source verification

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:8; brp_del_th:0.0000,0.0000; brp_del_sen:0.1300,0.0000; motionR: 0; delta:null; bokeh:0; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 88.660385;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 26;

पिनान. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे और एनएच 921 पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायलों तथा क्षेत्रीय मरीजों को आपातकालीन और उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पिनान में स्वीकृत ट्रॉमा सेंटर भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि जनवरी 2025 में राज्य सरकार ने ट्रॉमा सेंटर के लिए 495 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की थी, लेकिन विभागीय प्रक्रियाओं में उलझन के कारण निर्माण कार्य में देरी हो रही थी। हाल ही में 14 जनवरी को कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर ट्रॉमा सेंटर से जुड़ी प्रगति की समीक्षा की थी। मामले में एक वर्ष बीतने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर कलक्टर ने नाराजगी जताते हुए तत्काल निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे।अलग-अलग खर्च पर बजट का प्रावधान

ट्रॉमा सेंटर के निर्माण कार्य के तहत स्वीकृत बजट में से 220 लाख रुपए भवन निर्माण पर, 125 लाख रुपए चिकित्सा उपकरणों पर तथा 150 लाख रुपए मानव संसाधन पर खर्च किए जाएंगे। ट्रॉमा सेंटर में वार्ड, गैलरी और आपातकालीन कक्ष भी बनाए जाएंगे। सभी कार्य में गुणवत्ता बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं।समय पर उपचार नहीं मिल पाता है

गौरतलब है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं के कारण गंभीर रूप से घायल मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता है। अब ट्रॉमा सेंटर बनने व इसके संचालन से गंभीर मरीजों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी और उच्च चिकित्सा केंद्रों तक ले जाते समय होने वाली मौतों में कमी आएगी।

................

निर्धारित अवधि में होगा कार्य पूरा

पिनान में ट्राॅमा सेंटर होना अतिआवश्यक है। यह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे सहित सड़क हादसे में घायलों के लिए जीवनदायनी सिद्ध होगा। स्पेशलिस्ट डॉक्टर की ओर से आपातकालीन चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। घायलों को हायर सेंटर ले जाने की दुविधा से बचाव होगा। ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य चालू है। निर्धारित अवधि में कार्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।रामस्वरूप मीणा, बीसीएमएचओ, रैणी

.............

ट्राॅमा सेंटर सड़क हादसे के मरीजों के लिए जीवनदायी सिद्ध होगा। यह एक ऐसा प्लेटफार्म होगा, जहां द्रुतगामी आपातकालीन चिकित्सा सुविधा से गंभीर मरीज की जान बचाई जा सकेगी। सभी प्रकार की जांच का फायदा मिलेगा।

मांगेलाल मीणा, विधायक।

Story Loader