अलवर. जिले के राजगढ़ कस्बे में उत्तरी भारतके महान क्रांतिकारी एवं शेर ए राजस्थान पंडित भवानी सहाय शर्मा का जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
पण्डित भवानी सहाय स्मारक समिति के सचिव दिनेश प्रधान ने बताया कि राजस्थान के प्रथम ताम्रपत्र धारी, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रथम विधानसभा के विधायक रहे पंडित भवानी सहाय शर्मा के जन्मोत्सव पर सुबह उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद शाम को ठिकाना गंगाबाग से तिरंगा रैली निकाली गई। जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई पण्डित भवानी सहाय स्मारक चौक पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। जहां समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उत्तरी भारत के महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी पंडित भवानी सहाय शर्मा ने किसी समाज विशेष के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र के लिए त्याग तपस्या की। उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए यही सच्ची श्रद्धांजलि है। वक्ताओं ने पण्डित भवानी सहाय शर्मा की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान देश भक्ति गीत का आयोजन हुआ। इससे पहले ठिकाना गंगाबाग के महन्त प्रकाश दास महाराज एवं अन्य भामाशाहों के सहयोग से पण्डित भवानी सहाय चौक पर छत्तरी निर्माण का कार्य पूर्ण करवाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पण्डित भवानी सहाय शर्मा के पुत्र राजेश शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि सरस डेयरी के पूर्व चेयरमैन बन्नाराम मीना, ठिकाना गंगा बाग के महन्त प्रकाश दास महाराज, नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन प्रभुदयाल शर्मा, प्रहलाद राय सैनी, डॉ. रघुवीर सोनी, पेंशनर समाज के अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा माचाड़ी, खेमसिंह आर्य, फूलचन्द रावत, एडवोकेट सुरेन्द्र माथुर किट्टू, भूपेन्द्र कुमार शर्मा, पण्डित भवानी सहाय स्मारक समिति के अध्यक्ष देशबन्धु जोशी, लोकेश रावत, नागपाल शर्मा, पवन सिंह नरूका, नेहपाल सिंह, वीरेन्द्र शर्मा, प्रशांत पाराशर, प्रेमनारायण दीवान, बाबूलाल गूगडोद, अखिलेश वशिष्ठ, राजू भैया, योगेश वशिष्ठ, जयप्रकाश शर्मा, राजेश्वरी शर्मा, दया शर्मा, गीता पाण्डेय सहित सैकडों की संख्या में महिला-पुरूष मौजूद रहे।