scriptराजस्थान का रण : जानिए डीग-कुम्हेर की जनता की पिछले 5 साल के कामकाज पर क्या है राय | Deeg-Kumher Assembly Seat Election Survey In Bharatpur | Patrika News
अलवर

राजस्थान का रण : जानिए डीग-कुम्हेर की जनता की पिछले 5 साल के कामकाज पर क्या है राय

https://www.patrika.com/alwar-news/

अलवरSep 05, 2018 / 02:56 pm

Hiren Joshi

Deeg-Kumher Assembly Seat Election Survey In Bharatpur

राजस्थान का रण : जानिए डीग-कुम्हेर की जनता की पिछले 5 साल के कामकाज पर क्या है राय

जिले की ये इकलौती सीट थी, जो पिछले चुनाव में कांग्रेस के खाते में गई थी। 2013 के विधानसभा चुनाव में इस सामान्य सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विश्वेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की थी। जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा के डॉ. दिगंबर सिंह रहे थे। डीग व कुम्हेर ब्लॉक में शिक्षकों के 353 पद पद वर्ष 2008 में खाली थे। यह संख्या आज भी 186 है। डॉक्टरों की सर्वाधिक कमी डीग में है। अपराध के आंकड़े यहां वर्ष 2008 के बाद 14 प्रतिशत बढ़े हुए दर्ज किए गए हैं।
यह आंकड़ा खुद पुलिस के वार्षिक रिकॉर्ड का है। हालांकि अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी पूरी हुई है, लेकिन मरीज कतारों से परेशान हैं। चंबल प्रोजेक्ट पूरा नहीं होने से लोगों को पेयजल दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
आमने-सामने

मांढेरा रूंध वन क्षेत्र की चारदीवारी व अन्य कार्य के लिए गहलोत सरकार के समय 7.76 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए थे। लेकिन भाजपा सरकार ने उसे निरस्त कर दिया। भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में प्रतिशोध की भावना से काम किया।
विश्वेंद्र सिंह, विधायक, डीग-कुम्हेर
आज भले ही वो व्यक्ति नहीं हैं, लेकिन यहां पिछले 50 साल के इतिहास में विकास ही डॉ. दिगंबर सिंह ने सर्वाधिक कराया है। रही बात सरकार की तो सरकार ने समान भाव से राशि स्वीकृत कर काम कराए।
भानुप्रताप सिंह राजावत, जिलाध्यक्ष भाजपा
जानिए सर्वे में क्या कहा जनता ने

क्या आपके यहां सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के स्तर में सुधार नजर आ रहा है?
हां-86
ना-14
सरकारी स्कूलों में सुविधाएं बेहतर हुई?
हां-86
ना-14
क्या आपके नजदीकी सरकारी अस्पताल में सुविधाएं बेहतर हुई?
हां-62
ना-30
पता नहीं-2
क्या आपके नजदीकी अस्पताल में मुफ्त में दवा और जांचे होती है? आपको फायदा मिला?
हां-60
ना-15
पता नहीं-25
बुर्जुगों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए क्या सरकार ने अच्छा काम किया?
हां-50
ना-30
पता नहीं-20
क्या आपको लगता है कि आपके आसपास जीवन बेहतर हुआ?
हां-40
ना-45
पता नहीं-15
क्या आपको लगता है आपके इलाके में अपराध कम हुआ है?
हां-10
ना-80
पता नहीं-10
क्या आपके इलाके में छेड़छाड़, रेप, चेन स्नैचिंग की घटनाएं कम हुई?
हां-10
ना-90
2013 की अपेक्षा सरकारी दफ्तरों में काम कराना आसान हुआ?
हां-30
ना-50
पता नहीं-20
क्या पांच साल में आपके क्षेत्र में घूसखोरी कम हुई?
हां-20
ना-80

Home / Alwar / राजस्थान का रण : जानिए डीग-कुम्हेर की जनता की पिछले 5 साल के कामकाज पर क्या है राय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो