scriptचांद दिखा तो एक ही दिन होगी गणगौर पूजा और ईद | If the moon is visible, Gangaur Puja and Eid will be on the same day. | Patrika News
अलवर

चांद दिखा तो एक ही दिन होगी गणगौर पूजा और ईद

गणगौर का पर्व 11 अप्रेल को मनाया जाएगा

अलवरMar 29, 2024 / 01:56 am

Pradeep

चांद दिखा तो एक ही दिन होगी गणगौर पूजा और ईद

चांद दिखा तो एक ही दिन होगी गणगौर पूजा और ईद

रमजान के पाक महीने के साथ ही इस समय गणगौर पूजा भी चल रही है। इसके साथ ही एक अनूठा संयोग भी अप्रेल में बन सकता है।
अगर चांद दिखा तो ईद और गणगौर का पर्व भी एक साथ 11 अप्रेल को मनाया जाएगा। इस बार 9 अप्रेल को यदि चांद दिखाई देता है तो ईद 10 अप्रेल को मनाई जाएगी। यदि चांद 10 अप्रेल को दिखता है तो ईद 11 अप्रेल को मनाई जाएगी। वहीं, गणगौर की बात की जाए तो इस बार 18 दिन गणगौर पूजन चलेगा। इसके बाद 11 को गणगौर का पर्व मनाया जाएगा।
जुमा की नमाज आज
तीसरे जुमा की नमाज शुक्रवार को अता की जाएगी। इसके बाद चौथा जुमा रमजान का अलविदा जुमा होगा। जुमा के अवसर पर शहर के रोड नंबर दो स्थित जामा मस्जिद में दोपहर डेढ़ बजे जुमा की नमाज होगी। मस्जिद के मौलाना मोहम्मद अनस ने बताया कि पहले तकरीर होगी। फिर खूतबा पढ़ा जाएगा। इसके बाद नमाज होगी।
10 को मनेगा ङ्क्षसजारा
होलिका दहन के दूसरे दिन धुलंडी से ही गणगौर पूजा शुरू हो गई है। कन्याएं श्रेष्ठ वर के लिए और सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के साथ 18 दिन तक गणगौर की पूजा कर रही हैं। 10 अप्रेल को ङ्क्षसजारा पर्व मनाया जाएगा। 11 अप्रेल को गणगौर पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान सुहागिन महिलाएं और कन्याएं माता पार्वती और शिवजी की पूजा-अर्चना करेंगी।

Home / Alwar / चांद दिखा तो एक ही दिन होगी गणगौर पूजा और ईद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो