3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

जलकुंभी का देखों कमाल, रूपारेल नदी में आच्छादित हरियाली पानी के लिए बनी ढाल…देखे वीडियो

अलवर. जिले के अकरबपुर के पास नटनी का बारा रूपारेल नदी के पानी तक सूरज की धूप नहीं पहुंच पा रही है। इसका कारण है कि यहां छाई जलकुंभी धूप को रोकने के लिए ढाल बनी हुई है। यह इस कदर आच्छादित है कि इसकी हरियाली दूर-दूर तक नजर आती है और तेज धूप के बावजूद यह तेजी से फैल रही है। जिससे पानी की जगह दूर-दूर तक सघन हरियाली नजर आती है।

Google source verification

नटनी का बारा पुल पर भी पानी की जगह हरियाली नजर आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी के अंदर जो जलीय जीव है, उनसे यहां पानी पीने जाने वाले पशुओं व अन्य जीवों को खतरा रहता है। साथ ही पानी के बहाव में भी यह अवरोध पैदा कर रही है। स्थानीय लोगों ने यहां सफाई की मांग की है। हालांकि जलकुंभी के छाए रहने से नदी पेटे स्थित पानी धूप के नहीं पहुंचने से शीतल रहता है। इससे इसमें पल रहे जलीय जीव भी गर्मी के इन दिनों में व्याकुल नहीं हो रहे।