scriptपरशुराम जयंती, अक्षय तृतीया के साथ ही मई महीने में क्या कुछ रहेगा खास, देखें यहां  | May month 2024 Anniversaries and festivals in the month of May | Patrika News
अलवर

परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया के साथ ही मई महीने में क्या कुछ रहेगा खास, देखें यहां 

मई माह की शुरुआत मजदूर दिवस के साथ आज हो गई है। इस महीने में सैन जयंती, आखातीज, परशुराम जयंती

अलवरMay 01, 2024 / 12:30 pm

Rajendra Banjara

मई माह की शुरुआत मजदूर दिवस के साथ आज हो गई है। इस महीने में सैन जयंती, आखातीज, परशुराम जयंती, बुद्ध पूर्णिमा के विशेष दिवस रहेंगे। इन दिनों मंदिरों में धार्मिक आयोजन के साथ दान पुण्य का विशेष महत्व रहेगा। साथ ही स्वास्थ्य की दृष्टि से हास्य दिवस, अस्थमा दिवस व थायराइड दिवस जैसे विशेष दिन रहेंगे। इसमें चिकित्सा क्षेत्र में जागरुकता कार्यक्रम किए जाएंगे। वैसे तो तारा अस्त होने की वजह से मांगलिक कार्य नहीं होंगे, लेकिन अबूझ सावा पर शहर में शहनाई की गूंज सुनाई देगी। आखातीज और पीपल पूर्णिमा सहित कई अबूझ सावों पर शहर में सड़कों पर बारातें नजर आएंगी।

1 मई विश्व मजदूर दिवस
4 मई- विश्व अग्निशमन दिवस
5 मई- विश्व हास्य दिवस, सैन जयंती
7 मई- विश्व अस्थमा दिवस
8 मई- देवकार्य अमावस्या
9 मई- शिवाजी जयंती, गोपाल कृष्ण गोखले जयंती
10 मई- आखातीज व परशुराम जयंती
11 मई- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस
12 मई- मदर्स डे
13 मई- रामानुजाचार्य जयंती
14 मई- गंगा सप्तमी
15 मई- विश्व परिवार दिवस
16 मई- जानकी नवमी
17 मई- विश्व दूरसंचार दिवस
18 मई- विश्व संग्रहालय दिवस
19 मई- वैशाख शुक्ल एकादशी, मोहिनी एकादशी
20 मई- सोम प्रदोष व्रत, सुमित्रानंदन जयंती
21 मई- राजीव गांधी पुण्य दिवस, नृसिंह जयंती
23 मई- बुद्ध पूर्णिमा
24 मई-राष्ट्रमंडल दिवस, नारंद जयंती
25 मई- विश्व थायराइड दिवस
27 मई- पं. जवाहरलाल नेहरू पुण्य दिवस
29 मई- माउंट एवरेस्ट दिवस, चौधरी चरण सिंह पुण्य दिवस
30 मई-हिंदी पत्रकारिता दिवस

Hindi News/ Alwar / परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया के साथ ही मई महीने में क्या कुछ रहेगा खास, देखें यहां 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो