3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

नर्सेज कर्मियों ने मुख्यमंत्री गहलोत की उतारी आरती, देखे वीडियो

तिजारा नर्सेज ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र यादव ने बताया कि यहां 18 जुलाई से नर्सेजकर्मियों का धरना प्रदर्शन जारी है। इस बीच कई अन्य संगठनों व राजनीतिक दलों ने भी हड़ताल को समर्थन दिया तो अलग-अलग तरीको से प्रदर्शन कर रहे है, लेकिन अब तक नर्सेजकर्मियों की मांगों को लेकर शासन स्तर सकारात्मक रुख नहीं आया है।

Google source verification

अलवर

image

mohit bawaliya

Aug 18, 2023

अलवर. राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के बैनरतले जिले में नर्सेजकर्मियों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। इस बीच शुक्रवार को तिजारा ब्लॉक के सभी चिकित्सालयों में जारी धरना स्थल पर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की आरती उतार कर मांगों को अति शीघ्र उचित स्तर पर वार्ता आयोजित कर समाधान करने की प्रार्थना की। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने यहां नारेबाजी की। तिजारा नर्सेज ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र यादव ने बताया कि यहां 18 जुलाई से नर्सेजकर्मियों का धरना प्रदर्शन जारी है। इस बीच कई अन्य संगठनों व राजनीतिक दलों ने भी हड़ताल को समर्थन दिया तो अलग-अलग तरीको से प्रदर्शन कर रहे है, लेकिन अब तक नर्सेजकर्मियों की मांगों को लेकर शासन स्तर सकारात्मक रुख नहीं आया है। नर्सेजकर्मियों का कहना है कि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो 25 अगस्त को सभी नर्सिंगकर्मी सामूहिक अवकाश पर रहकर जयपुर में महापड़ाव डालेंगे। इस दौरान वेदप्रकाश, सतीश, सतपाल, पूरण,राजेश, नेहा, पूनम, बबली, निशू आदि उपस्थित रहे।

दरअसल, राजस्थान संयुक्त नर्सेज संघर्ष समिति के प्रदेशव्यापी आह्वान पर जिलेभर के नर्सिंगकर्मियों का हॉस्पिटल, स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अनिश्चित कालीन धरना जारी है। इससे पहले भी अलग-अलग दिनों में नर्सिंगकर्मियों ने सुबह 8 बजे से 10 बजे तक काम नहीं किया और काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। मगर अभी तक सरकार की तरफ से कोई भी बातचीत या आश्वासन इन्हें नहीं दिया गया। अनिश्चितकालीन धरने में नर्सिंगकर्मी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। नर्सेज नेताओ का कहना है कि सरकार की तरफ से हमें न तो कोई आश्वासन मिला है और नहीं वार्ता के लिए हमें बुलाया गया। जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएगी हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

11 सूत्री मांगे

राजस्थान संयुक्त नर्सेज संघर्ष समिति के बैनर तले नर्सिंगकर्मी 11 सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। नर्सिंग कर्मियों ने बताया कि वेतन विसंगति, पदोन्नति, नर्सेज संवर्ग कैडर पुनर्गठन, ड्रेस कोड वितरण, संविदा नर्सेज का नियमितीकरण सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी है। जब तक सरकार नर्सिंग कर्मियों की मांगों पूरा नहीं करती है तब तक धरना जारी रहेगा।