
अलवर के नीमराणा में 4 फरवरी को एक ज्वैलर की दुकान में बंदूक की नोक पर लूटपाट व व्यापारी पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने कुख्यात हरिया गैंग के सदस्य अरुण गुर्जर को देर रात एनकाउंटर में मार गिराया। यह एनकाउंटर फरीदाबाद में हुआ। लूट की वारदात में इस्तेमाल की गई कार की लोकेशन पुलिस लगातार ले रही थी जो कि किशनगढ़ बास से कोटकासिम होते हुए हरियाणा की तरफ चली गई। इस गाड़ी की लोकेशन बदमाश अरुण गुर्जर के गांव के पास दिखा रही थी, पुलिस ने बदमाश के गांव तिगंाव के पास गाड़ी को घेरकर फायरिंग शुरू कर दी, गाड़ी में कुल चार बदमाश थे जिनमें से तीन फरार हो गए और अरुण गुर्जर की गोली लगने से मौत हो गई। इस वारदात के बाद राजस्थान, हरियाणा व यूपी पुलिस संयुक्त रूप से अपराधियों की तलाश में जुट गई थी। आरोपी अर्जुन को राजस्थान व हरियाणा पुलिस की सयुंक्त एनकाउंटर से मार गिराया है।
दो पिस्टल व एक कट्टा बरामद
पुलिस को मृतक बदमाश अरुण गुर्जर से दो पिस्टल व एक कट्टा बरामद हुआ है, पुलिस को कार से 5-6 फर्जी नम्बर प्लेट भी मिली है। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है।
हरिया का था राइट हैंड
आरोपी मृतक अरुण गुर्जर कुख्यात वांटेड हरिया का राइट हैंड था। पुलिस ने अंदेशा लगाया है कि नीमराणा में लूट में अरुण गुर्जर भी शामिल था। आरोपी अरुण गुर्जर के खिलाफ हरियाणा में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। पिछले दिनों भिवाड़ी में ज्वेलर की दुकान में लूट में भी अर्जुन शामिल था।
यह था ताजा मामला
अलवर के नीमराणा में पिछले दिनों हुई लूट में आरोपियों ने ज्चेलर को गोली मार गहने लूट लिए थे जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आए है। नीमराणा में घटना के बाद व्यापारियों में रोष था व भीड़ ने जाम लगाकर लूट का विरोध किया था।
Updated on:
8 Feb 2018, 1:49 PM IST
Published on:
8 Feb 2018, 11:44 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.