अलवर. वार्ड 27 के अंतर्गत अखैपुरा मोहल्ला स्थित धीवर बस्ती के लोग पेयजल समस्या के निराकरण की मांग को लेकर बुधवार को शहर विधायक संजय शर्मा के निवास पर पहुंचे। इस दौरान विधायक शर्मा के घर पर नहीं मिलने पर उनसे फोन पर पेयजल समस्या को लेकर वार्ता की। स्थानीय पार्षद सुरेश वाल्मीकि ने बताया कि धीवर बस्ती में काफी लंबे समय से पेयजल समस्या है। इसके निराकरण के लिए शहर विधायक की ओर से एक थ्री फेस बोरिंग स्वीकृत की थी, लेकिन बोरिंग में पानी नहीं होने पर आमजन की ओर से दूसरी जगह बोरिंग कराने की मांग की जा रही है। इसको लेकर शहर विधायक की ओर से आश्वासन दिया गया है। वहीं, श्रीराम गुर्जर व दीनदयाल का कहना था कि विधायक कोटे से बोरिंग स्वीकृत हुई थी, लेकिन जलदाय विभाग की ओर से अधिक गहराई तक बोर नहीं करवाने से पानी नहीं आया।