scriptमां के साथ सो रहा था बच्चा, जानकार महिला ने यूं किया अपहरण, मानव तस्करी से जुड़ा मामला | Woman Kidnapped Baby For Trafficking In Ambala Haryana | Patrika News
अंबाला

मां के साथ सो रहा था बच्चा, जानकार महिला ने यूं किया अपहरण, मानव तस्करी से जुड़ा मामला

अनजान व्यक्ति से बिना जाने पहचाने व्यवहार बनाना भी घातक साबित हो सकता है (Woman Kidnapped Baby For Trafficking In Ambala Haryana) (Haryana News) (Ambala News)…

अंबालाJul 16, 2020 / 04:14 pm

Prateek

मां के साथ सो रहा था बच्चा, जानकार महिला ने यूं किया अपहरण, मानव तस्करी से जुड़ा मामला

मां के साथ सो रहा था बच्चा, जानकार महिला ने यूं किया अपहरण, मानव तस्करी से जुड़ा मामला

(अंबाला): मानव तस्करी ने लाखों बच्चों और युवतियों की जिंदगी को नरक में धकेला है। इसलिए आवश्यक है कि बच्चों का ज्यादा ध्यान रखा जाए। अनजान व्यक्ति से बिना जाने पहचाने व्यवहार बनाना भी घातक साबित हो सकता है। यहां भी ऐसा ही हुआ, एक महिला के बच्चे को बाहरी राज्य से आए दंपति अपने साथ उठाकर ले गए।

यह भी पढ़ें

बड़ा खुलासा: रेवड़ी की तरह बंटते हैं असलहों के लाइसेंस, बुलंद होते हैं विकास दुबे जैसे अपराधियों के हौसले

यह मामला हरियाणा के अंबाला जिले का है। जिले के न्यू विवेक विहार कॉलोनी निवासी मिथुन के घर यह वारदात हुई। मिथुन की पत्नी वंदना ने पुलिस को की शिकायत में बताया कि उसने रात 3 बजे अपने बच्चे को दूध पिलाकर सुलाया था। आधे घंटे बाद ही वह वहां से गायब मिला। इसके बाद माता पिता की बेचैनी बढ़ गई। दोनों बच्चे को ढूंढने लगे लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

यह भी पढ़ें

Himachal : 13 महीने की बछड़ी बिना गर्भधारण देने लगी दूध, लोगों ने माना चमत्कार, डॉक्टर ने दी चेतावनी

इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वंदना ने पास की कॉलोनी में रहने वाली कविता पर संदेह व्यक्त किया। उसने बताया कि कविता थोड़े दिन पहले उसके घर आई थीं। उसने बच्चे को गोदी में खूब खिलाया और घर के बारे में जानकारी हासिल की थी।

यह भी पढ़ें

गरीब बनकर दिल्ली के नामी स्कूल में कराया एडमिशन, महंगी कार से आया बच्चा तो खुली पोल

पुलिस ने तुरंत महिला की तलाश शुरू की। पुलिस ने सीआईए-2 ने कैंट रेलवे स्टेशन से कविता और उसके पति दिनेश को पकड़ लिया। दोनों अपने बच्चों के साथ ही वंदना के बच्चे को बिहार अपने गांव भागलपुर जा रहे थे। आरोपी महिला की वंदना से कोई रंजिश नहीं थी। पुलिस ने इस मामले को मानव तस्करी से जुड़ा बताया है। अब आरोपी महिला से पुलिस पूुछताछ करके पूरी जानकारी हासिल करेगी।

Home / Ambala / मां के साथ सो रहा था बच्चा, जानकार महिला ने यूं किया अपहरण, मानव तस्करी से जुड़ा मामला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो