scriptगाय भी होती है अमीर, जानिए इस सबसे अमीर गाय के बारे में | know about world richest cow | Patrika News
अजब गजब

गाय भी होती है अमीर, जानिए इस सबसे अमीर गाय के बारे में

‘ईस्टसाइड लेविसडेल गोल्ड मिस्सी’ उस गाय का नाम है, जो कि आज के वक्त में दुनिया की सबसे अमीर गाय है।  ये उत्तरी अमेरिका में पाई जाने वाली हॉल्स्टीन नस्ल की गायों में से एक है।

Dec 13, 2015 / 03:53 pm

इंसानों की अमीरी-गरीबी के बारे में तो हम अक्सर सुनते रहते हैं। लेकिन आपको शायद ये जानकर हैरानी हो सकती है कि एक गाय भी अमीर होती है और उसे अमीर बनाती है उसकी शारीरिक क्षमता, जो कि प्राकृतिक तौर पर होती है।

‘ईस्टसाइड लेविसडेल गोल्ड मिस्सी’ उस गाय का नाम है, जो कि आज के वक्त में दुनिया की सबसे अमीर गाय है। ये उत्तरी अमेरिका में पाई जाने वाली हॉल्स्टीन नस्ल की गायों में से एक है। ऐसी नस्ल की गाय एक एक निश्चित समयावधि में करीब 9,700 किलो दूध देती है। इसी वजह से जब इसे नीलाम किया गया था, तब हर कोई इसे खरीदने के लिए ऊंची कीमत देने के लिए तैयार था। आखिर में इसकी बोली 3.23 मिलियन डॉलर तक लगी।
P2
मिस्सी इस गाय की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि किसी भी पशु प्रतियोगिता के शुरू होने से पहले ही लोग मिस्सी के जीतने का कयास लगाना शुरू कर देते हैं। वहीं, हॉल्स्टीन नस्ल की गायों के बारे में कहा जाता है कि पिछले 30-40 साल में इनकी संख्या में भारी बढोत्तरी हुई है, जिससे अमेरिका और कनाडा में दुग्ध उत्पादन में तेजी आई है। साथ ही दुग्ध उत्पादन के कारोबार में भी काफी तेजी देखी गई है।

Home / Ajab Gajab / गाय भी होती है अमीर, जानिए इस सबसे अमीर गाय के बारे में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो