29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी कर ससुराल आई नई नवेली दुल्हन के साथ हो गई ये घटना, थाने पहुंचा ससुर

Bride: 15 मई को हुई थी शादी, ससुराल में 2 दिन रहकर मायके जाने लगी तो अचानक चला मामले का पता, शादी में काम करने आई नौकरानी पर जताया गया शक, पुलिस कर रही जांच
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 20 May 2023, 9:12 PM IST

incident with newly bride

Newly Bride

अंबिकापुर. Bride: शादी के बाद ससुराल आई नई नवेली दुल्हन का बैग उसके कमरे से किसी ने पार कर दिया। इसका पता तब चला जब 2 दिन बाद वह मायके जाने के लिए बैग खोजने लगी। बैग में लगभग डेढ़ लाख रुपए के जेवर व ६ हजार रुपए नकद रखे हुए थे। दुल्हन के ससुर ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। घर वालों ने शादी में काम करने आई नौकरानी पर चोरी करने का संदेह व्यक्त किया है। शिकायत दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


शहर के नवापारा निवासी रामसागर जायसवाल के बेटे विकास जायसवाल की शादी 15 मई को हुई थी। १६ मई को मायके से विदा होकर नई नवेली दुल्हन ससुराल आई थी। दुल्हन ने रात करीब 10 बजे सोने का गले का हार व मांगटिका निकाल कर अपने बैग में रखा तथा दूसरे कमरे में सोने चली गई थी।

उसने वह कमरा बंद नहीं किया, जिसमें बैग रखा हुआ था। दुल्हन ने दो दिनों तक बैग को उसी हाल में छोड़ दिया और कोई खोज खबर नहीं ली।

यह भी पढ़ें: Video: दो बाइक की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर


मायके जाने के दौरान चोरी का चला पता
18 मई को दुल्हन के मायके वाले उसे लेने यहां आए थे। इस दौरान उसने पैकिंग के दौरान जब कमरे में जाकर देखा तो बैग गायब था। बैग में करीब 1 लाख 50 हजार रुपए के जेवर व 6 हजार रुपए नकद रखे हुए थे। इसकी जानकारी उसने अपने पति व अन्य परिजनों को दी तो घर में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें: 6 संतान वाले मृत व्यक्ति को नि:संतान बताकर रजिस्ट्री करा ली 1.20 एकड़ जमीन, पार्षद, उसके भाई समेत 4 के खिलाफ एफआईआर


नौकरानी पर चोरी का शक
परिजनों ने बैग को अन्य कमरों में भी खोजा लेकिन नहीं मिला। इसके बाद दुल्हन के ससुर रामसागर जायसवाल ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई। घरवालों ने शादी में काम करने आई नौकरानी पर चोरी करने का संदेह व्यक्त किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।