scriptChandra Grahan 2021: इस तारीख को लगेगा साल 2021 का आखिरी चंद्रग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव | Chandra Grahan 2021: The last lunar eclipse of 2021 is 19 november | Patrika News
अंबिकापुर

Chandra Grahan 2021: इस तारीख को लगेगा साल 2021 का आखिरी चंद्रग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

Chandra Grahan 2021: नवंबर महीने में दिवाली के बाद साल का आखिरी और दूसरा चंद्रग्रहण लगेगा, भारत के इन हिस्सों में कुछ पलों के लिए दिखाई देगा चंद्रग्रहण, कुल 6 घंटे के लिए रहेगा चंद्रग्रहण

अंबिकापुरOct 28, 2021 / 05:43 pm

rampravesh vishwakarma

Chandra Grahan

Chandra Grahan 2021

Chandra Grahan 2021: वर्ष 2021 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse) नवंबर महीने में लगेगा। इस साल 26 मई को पहला चंद्रग्रहण लगा था, जबकि दूसरा व आखिरी चंद्रग्रहण 19 नवंबर को लगने वाला है। यह चंद्रग्रहण 5 घंटे 59 मिनट का होगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह ग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लगेगा। ऐसे में कुछ राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। इन राशि वाले जातकों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। वहीं गर्भवती माताओं को ग्रहण के समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

इतने बजे है ग्रहण का समय
भारतीय समय के अनुसार 19 नवंबर को लगने वाला चंद्रग्रहण सुबह 11 बजकर 34 मिनट पर प्रारंभ हो जाएगा, यह शाम 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।


इन जगहों पर दिखाई देगा चंद्रग्रहण
यह चंद्रग्रहण ऑस्ट्रेलिया, अमेरिया, पूर्वी एशिया व उत्तरी यूरोप में दिखाई देगा। भारत में चंद्रग्रहण दिखाई नहीं देगा। भारत के असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ पल के लिए ही चंद्रग्रहण दिखाई देगा।

Solar Eclipse 2020: कल होगी अद्भूत खगोलीय घटना, सदी के दूसरे सबसे लंबे सूर्य ग्रहण में कुछ पल के लिए छा जाएगा अंधेरा


इन राशियों पर पड़ेगा ग्रहण का प्रभाव
यह चंद्रग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लगेगा। ऐसे में वृषभ राशि के जातक सावधानियां बरतें। इसके अलावा मेष, कन्या, तुला और धनु राशि पर भी चंद्र ग्रहण का प्रभाव रहेगा।

भारत में सूतक काल मान्य नहीं
चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse) दिखाई नहीं देने के कारण भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। जब पूर्ण चंद्रग्रहण लगता है या दिखाई देता है तो सूतम काल मान्य होता है। सूतक काल में कई बातों का ख्याल रखना होता है।

सूर्य के चारों ओर बना ‘हालो’, नजारा देख अचंभित हुए लोग, जानिए क्या कहते हैं भूगोल के विशेषज्ञ

इस दौरान पूजा-पाठ तथा खाने से पूरी तरह परहेज करना चाहिए। सिर्फ भगवान का ध्यान और मंत्रों का लगातार जाप कर सकते हैं। सूतक काल में गर्भवती माताओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

Home / Ambikapur / Chandra Grahan 2021: इस तारीख को लगेगा साल 2021 का आखिरी चंद्रग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो