scriptसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ, 9 स्वास्थ्य कर्मी समेत जिले में मिले 53 कोरोना पॉजिटिव | Covid-19: 53 covid-19 found including BMO and 9 health workers | Patrika News
अंबिकापुर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ, 9 स्वास्थ्य कर्मी समेत जिले में मिले 53 कोरोना पॉजिटिव

Covid-19: 2 दिन पहले 3 स्वास्थ्यकर्मियों के पॉजिटिव मिलने के बाद अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों की कराई गई थी जांच, बीएमओ (BMO) व अन्य 9 स्वास्थ्य कर्मचारियों को किया गया है होम आइसोलेट, 24 घंटे के लिए अस्पताल सील

अंबिकापुरSep 24, 2020 / 10:42 pm

rampravesh vishwakarma

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ, 9 स्वास्थ्य कर्मी समेत जिले में मिले 53 कोरोना पॉजिटिव

Covid-19

राजपुर. बलरामपुर जिले में भी हर दिन अब काफी संख्या में कोरोना पॉजिटिव (Covid-19) मरीज मिल रहे हैं। इसी कड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर के बीएमओ, स्वास्थ्यकर्मी सहित 53 नए पॉजिटिव केस मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या 799 पहुंच गई है।
राजपुर में 11, रामानुजगंज में 9, कुसमी में 9, शंकरगढ़ में 1, वाड्रफनगर में 13 व बलरामपुर में 10 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 799 हो गई है, जिसमें से 539 स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 321 हैं। इधर राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एहतियातन 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।

ये भी पढ़े: अंबिकापुर शहर में आज फिर मिले 17 कोरोना पॉजिटिव, 17 संक्रमित डिस्चार्ज होकर लौटे घर


बलरामपुर जिले के राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो दिन पहले 3 स्वास्थ्यकर्मी पॉजिटिव पाए गए थे, इसके बाद 45 स्वास्थ्यकर्मियों का सैम्पल जांच के किए कोविड-19 अस्पताल अंबिकापुर भेजा गया था।
बुधवार को बीएमओ सहित 10 स्वास्थ्यकर्मी पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्यकर्मियों के पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल सहित नगर में हडक़ंप मचा हुआ है। बीएमओ सहित स्वास्थ्यकर्मियों को होम क्वारेंटाइन किया गया है।

ये भी पढ़े: सरगुजा में कोरोना पॉजिटिवों का आंकड़ा पहुंचा 1000, आज फिर मिले 61 पॉजिटिव, 45 शहर के


24 घंटे के लिए अस्पताल सील
गुरुवार सुबह 8 बजे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 24 घंटे के लिए बंद किया गया है। राजपुर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एफआरयू सेंटर बहुत बड़ा है, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत 70 ग्राम पंचायत आते हैं, जिसकी जनसंख्या करीब सवा लाख की है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Health center) में प्रतिदिन करीब 2 सौ मरीजों का आना-जाना होता है। 24 घंटे के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को बंद किया गया है।

Home / Ambikapur / सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ, 9 स्वास्थ्य कर्मी समेत जिले में मिले 53 कोरोना पॉजिटिव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो