scriptगोबर से बरसा धन, महिलाओं ने कमाए 89 लाख रुपए, ऐसा करने वाला प्रदेश का ये दूसरा निगम | Cow dung: women earned 89 lakh Rs to sold cow dung | Patrika News
अंबिकापुर

गोबर से बरसा धन, महिलाओं ने कमाए 89 लाख रुपए, ऐसा करने वाला प्रदेश का ये दूसरा निगम

Cow Dung: निगम क्षेत्र में 4 गोठानों (Gothan) के माध्यम से खरीदा जाता है गोबर, खाद, कंडा, दीया बनाकर महिलाएं अर्जित (Earned income) कर रहीं आय

अंबिकापुरSep 08, 2021 / 08:10 pm

rampravesh vishwakarma

Women earned income from cow dung

Cow dung in Ambikapur gothan

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना महिला समूहों के लिए अतिरिक्त आय का सशक्त जरिया बन गया है। नगरीय निकाय अंतर्गत संचालित गोठान में गोबर के विभिन्न उत्पाद का विक्रय कर समूह की महिलाएं अच्छी आय अर्जित कर रही है।

अंबिकापुर नगर निगम अंतर्गत संचालित 4 गोठानों में खरीदे गए गोबर से समूह की महिलाओं ने वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट, कंडा और दीया विक्रय कर एक वर्ष में 89 लाख 58 हजार 540 रुपए आय प्राप्त किया।
गोबर उत्पाद से सर्वाधिक आय अर्जित करने के मामले में अंबिकापुर प्रदेश का दूसरा नगर निगम बन गया है। अंबिकापुर नगर पालिक निगम अंतर्गत डीसी रोड, नया बस स्टैंड, घुटरापारा तथा गांधीनगर में गोठान संचालित है।

इस निगम ने प्रदेश में की सबसे अधिक वर्मी कंपोस्ट की बिक्री, हुई 40 लाख रुपए की आय


एक साल में हासिल किया मुकाम
20 जुलाई 2020 से 31 अगस्त 2021 शहर के इन चारों गोठान में 54 हजार 435 क्विंटल गोबर खरीदी गई, जिससे 5 हजार 526 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट तथा 15 हजार 504 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट का निर्माण किया गया।
वर्मी कम्पोस्ट 55 लाख 22 हजार 820 रुपए, सुपर कंपोस्ट 33 लाख 41 हजार 520 रुपए, कंडा 63 हजार रुपए तथा अन्य सामग्री 31 हजार 200 रुपए की बिक्री की गई। (Godhan Nyay Yojna)

Video: सामान्य सभा में इस मुद्दे पर जमीन पर बैठ गए पार्षद तो सत्ता पक्ष लगाने लगा मुर्दाबाद के नारे


खरीदी अब भी जारी
नगर पालिक निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय ने बताया कि चारों गोठान में गोबर खरीदी सतत रूप से जारी है। वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के लिए चारों गोठान में कुल 30 हजार क्विंटल क्षमता का वर्मी पिट बनाया गया है। उत्तम गुणवत्ता के वर्मी खाद निर्माण के लिए उन्नत किस्म के वर्मी पिट में डाला जाता है।
Cow dung
IMAGE CREDIT: Woman earned from cow dung
वर्मी खाद का विक्रय सहकारी समिति, उद्यान एवं कृषि विभाग को किया गया। इसके साथ ही एक-एक किलो का पैकेट तैयार कर नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता दीदियों ने लोगों के घर-घर पहुंचाया, इससे खाद की बिक्री बढ़ी।

Home / Ambikapur / गोबर से बरसा धन, महिलाओं ने कमाए 89 लाख रुपए, ऐसा करने वाला प्रदेश का ये दूसरा निगम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो