scriptमचान पर चढक़र फसल की रखवाली कर रहा था दंपती, जान बचाने नीचे उतरी पत्नी को मिली मौत | Elephant killed women: elephants killed women in maize field | Patrika News
अंबिकापुर

मचान पर चढक़र फसल की रखवाली कर रहा था दंपती, जान बचाने नीचे उतरी पत्नी को मिली मौत

Elephant killed women: पति ने भागकर बचा ली जान, मक्के की फसल (Maize crops) को रौंदने की आवाज सुनकर पति-पत्नी (Husband-wife) की नजर गई तो जान बचाने भागने लगे थे दोनों

अंबिकापुरSep 23, 2022 / 08:48 pm

rampravesh vishwakarma

Elephants killed women

Elephants killed women in field

अंबिकापुर. Elephant killed women: सरगुजा में हाथियों का आतंक जारी है। मैनपाट व उदयपुर क्षेत्र में हाथियों का दल फसल व घरों को काफी नुकसान पहुंचा रहा है। वन विभाग (Forest department) द्वारा लोगों को सुरक्षित स्थान पर ठहराने की व्यवस्था की है, ताकि हाथियों की वजह से किसी की जान न जा सके। इसी बीच अंबिकापुर शहर से करीब 12 किमी दूर ग्राम भकुरा में शुक्रवार की सुबह 5 बजे हाथी ने एक महिला को कुचल कर मार डाला। महिला पति के साथ घर से कुछ दूर पर खेत में लगे मचान पर चढक़र मक्के की फसल की रखवाली कर रही थी।

गुड्डी पति किशुन 45 वर्ष शहर से लगे ग्राम भकुरा की रहने वाली थी। वह प्रतिदिन घर से कुछ दूरी पर खेत में लगे मक्के की फसल की रखवाली पति के साथ मचान पर चढक़र करती थी। गुरुवार की रात को पति-पत्नी मचान पर बैठकर रखवाली कर रहे थे।
शुक्रवार की अलसुबह करीब 5 बजे मक्के के पौधे रौंदने की आवाज सुनकर पति ने उठकर देखा कि मचान से कुछ दूर पर एक हाथी अपने शावक के साथ फसल रौंद रहा है। हाथियों के डर से पति-पत्नी मचान से उतरकर भागने लगे। इधर एक हाथी मचान के पास ही था, अंधेरा होने के कारण दोनों उसे देख नहीं पाए।
इसी बीच मचान के पास वाले हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला। पति ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंचा और हाथियों को वहां से खदेड़ा। महिला के शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया।

कइयों को चंगुल में फंसाया लेकिन अंबिकापुर की महिला की वजह से खुद फंस गया अंतरराज्यीय गिरोह, नोएडा से 3 गिरफ्तार


तीन हाथी पहुंचे थे गांव में
परिजन के अनुसार 3 हाथी गांव में पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि हाथियों (Elephants) का यह दल जशपुर की ओर से आया है। खैरबार के समीप ग्राम मलगवां की ओर से हाथियों का दल भकुरा में पहुंचा है। वन विभाग की टीम ने स्थानीय ग्रामीणों को हाथियों से सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं वन विभाग द्वारा हाथियों को खदेड़ा गया है।

Home / Ambikapur / मचान पर चढक़र फसल की रखवाली कर रहा था दंपती, जान बचाने नीचे उतरी पत्नी को मिली मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो