अंबिकापुर

सिर्फ महिलाओं के लिए है ये धमाकेदार स्कीम, आधार रखने वाली महिलाएं ही उठा सकती हैं लाभ

LIC Scheme: 18 से 55 साल तक की ऐसी महिलाएं जिनके पास अपना आधार कार्ड (Aadhar Card) हो वे इस योजना का ले सकती हैं लाभ, 10 या 20 साल तक जमा करनी होती है रकम, परिपक्वता अवधि Maturity time) में एकमुश्त मिल जाएगी राशि, बीच में भी कर सकते हैं सरेंडर

अंबिकापुरFeb 12, 2022 / 07:01 pm

rampravesh vishwakarma

LIC scheme

LIC Scheme: आज के दौर में लगभग हर कोई जीवन बीमा कराता है। ऐसा वह इसलिए करता है ताकि भविष्य में एकमुश्त राशि मिल सके। यदि इस बीच उसे कुछ हो जाता है तो उसके परिवार को आर्थिक सहायता मिल जाए। जीवन बीमा निगम द्वारा अपने उपभोक्ताओं को ऐसी सुविधाएं मुहैय्या कराई जाती हैं। निर्धारित अवधि तक तय स्कीम के अनुसार रकम जमा कराई जाती है। परिपक्वता अवधि (Maturity time) में संबंधित को एकमुश्त बीमा राशि सहित अन्य लाभ प्रदान किया जाता है। मृत्यु पर उसके नॉमिनी को यह राशि मिल जाती है। जीवन बीमा एक निर्धारित उम्र के महिला-पुरुषों का ही होता है। आज हम आपको ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो सिर्फ महिलाओं के लिए हैं। इसका नाम है आधारशिला पॉलिसी (LIC Aadharshila scheme)। इसके लिए महिला के पास आधार कार्ड होना जरूरी है।

जीवन बीमा की आधारशिला पॉलिसी सिर्फ आधार कार्ड वाली महिलाओं के लिए व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने वाली योजना है। इस योजना के धारक को मासिक, तिमाही, छमाही व वार्षिक या शर्तों के अनुसार प्रीमियम जमा करना होता है। पॉलिसी अवधि समाप्त होने के बाद पॉलिसीधारक या उसके नॉमिनी को एकमुश्त राशि दी जाती है।
यह पॉलिसी लेने के लिए महिला को किसी भी मेडिकल टेस्ट से गुजरने की आवश्यकता नहीं होती है, यदि उसका स्वास्थ्य ठीक है। इस स्कीम में न्यूनतम बीमा राशि 75 हजार तथा अधिकतम 3 लाख है।

सुरक्षा एवं बचत दोनों
आधारशिला योजना (LIC Aadharshila scheme) महिलाओं को सुरक्षा व बचत दोनों प्रदान करती है। इस योजना का लाभ 18 से 55 साल तक की महिलाएं उठा सकती हैं। यदि इस योजना में किसी महिला ने लगातार 2 साल तक रुपए जमा कर दिया है तो वह बीच में ही पॉलिसी को सरेंडर कर सकती है। ऐसी स्थिति में जीवन बीमा निगम द्वारा समर्पण मूल्य व विशेष समर्पण मूल्य के बराबर राशि का भुगतान किया जाएगा।

पत्नी के नाम से खुलवाएं ये स्पेशल खाता, नहीं होगी पैसों की कमी, हर महीने मिलेंगे 45 हजार


न्यूनतम 10 साल और अधिकतम 20 साल की पॉलिसी
जीवन बीमा की आधारशिला योजना में पॉलिसी की न्यूनतम अवधि 10 साल तथा अधिकतम अवधि 20 साल है। इस पॉलिसी में महिलाओं को प्रीमियम, मेच्योरिटी क्लेम के साथ ही डेथ क्लेम पर टैक्स में छूट दी जाती है।

छत्तीसगढ़ के युवक की शादी के चर्चे पूरे देश में, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा ये कार्ड


5 साल के भीतर मृत्यु पर होने वाला लाभ
यदि पॉलिसीधारक की मृत्यु पॉलिसी (LIC Aadharshila scheme) लेने के 5 साल के भीतर हो जाती है तो मेच्योरिटी पर लॉयल्टी एडिशन की सुविधा दी जाती है। लॉयल्टी बोनस तब दिया जाता है जब महिला ने अपने जीवन का 5 वर्ष पूरा कर लिया हो। यदि पॉलिसी अवधि पूरी होने से पहले धारक की मृत्यु हो जाती है तो उसके नॉमिनी को वार्षिक प्रीमियम का 10 गुना या सभी प्रीमियमों का 105 प्रतिशत भुगतान किया जाता है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.