30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी के नाम से खुलवाएं ये स्पेशल खाता, नहीं होगी पैसों की कमी, हर महीने मिलेंगे 45 हजार

NPS: यदि आप यह चाहते हैं कि भविष्य (In future) में पत्नी को पैसों के लिए किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े, उन्हें आत्मनिर्भर (Self dependent) बनाना चाहते हैं तो ये स्पेशल खाता (Special account) आप खोल सकते हैं, आप हर महीने कुछ बचत कर उनके लिए रेग्यूलर इनकम (Regular income) की व्यवस्था कर सकते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 22 Dec 2021, 3:09 PM IST

NPS

National pension scheme

National Pension Scheme: पैसों की जरूरत हर किसी को होती है, इस कारण वह बचत भी करता है। अपने मंथली इनकम से कुछ राशि बचाकर व्यक्ति भविष्य को सुरक्षित करना चाहता है। आप भी यदि अपनी पत्नी को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं या चाहते हैं कि उन्हें भविष्य में किसी के सामने पैसों के लिए हाथ न फैलाना पड़े तो NPS (नेशनल पेंशन स्कीम) में निवेश करें। एनपीएस (NPS) में निवेश करने पर सालाना 10 प्रतिशत रिटर्न मिलता है। यदि हर महीने पत्नी के अकाउंट में 5 हजार रुपए जमा किया जाए तो उनके खाते में करीब 1 करोड़ 12 लाख रुपए जमा हो जाएंगे। 60 साल तक रुपए जमा करने पर एकमुश्त 45 लाख रुपए मिलेंंगे फिर हर महीने उन्हें पेंशन (Pension) के रूप में करीब 45 हजार रुपए मिलता रहेगा। यदि आप भी ऐसा चाहते हैं तो आज ही ये खाता खोल लें।


आप भी अपनी पत्नी के नाम पर न्यू पेंशन सिस्टम में अकाउंट खोल सकते हैं। हर महीने निर्धारित राशि जमा करने पर 60 साल की उम्र में उन्हें एकमुश्त राशि मिलेगी, इसके अलावा पेंशन के रूप में आपके तय किए अनुसार हर महीने रुपए मिलेंगे। इससे आपकी पत्नी को किसी दूसरे के ऊपर मोहताज नहीं होना पड़ेगा।


1000 रुपए से भी खोल सकते हैं अकाउंट
न्यू पेंशन सिस्टम में आप हर महीने या सालाना अपनी क्षमता या सुविधा के अनुसार रुपए जमा कर सकते हैं। आप चाहें तो 1000 रुपए से भी अकाउंट खोल सकते हैं। इसमें रिटर्न कम मिलेगा।

यह भी पढ़ें: पोस्ट ऑफिस में है ये धमाकेदार स्कीम, सिर्फ एक बार इन्वेस्ट और हर महीने होगी फिक्स कमाई, पति-पत्नी ले सकते हैं लाभ

यदि आप हर महीने 5 हजार रुपए जमा करते हैं तो पत्नी की 60 वर्ष की उम्र पूरी होने पर अच्छे रिटर्न के साथ हर महीने पेंशन के रूप में बड़ी रकम मिलेगी। आप चाहें तो 65 वर्ष तक भी रुपए जमा कर सकते हैं।

IMAGE CREDIT: NPS

ऐसे मिलेंगे हर महीने 45 हजार रुपए
यदि अभी आपकी पत्नी की उम्र 30 साल है और आप एनपीएस में उनके नाम का खाता खोलकर हर महीने 5 हजार रुपए जमा करते हैं। इधर निवेश (Investment) पर सालाना 10 प्रतिशत रिटर्न मिलता है तो उनके खाते में 60 साल की उम्र तक 1 करोड़ 12 लाख रुपए जमा हो जाएंगे। इसके बाद उन्हें करीब 45 लाख रुपए मिल जाएंगे। बाकी हर महीने उन्हें 44 हजार 793 रुपए मिलते रहेंगे। इसकी खासियत यह है कि पेंशन की यह राशि हर महीने उन्हें आजीवन मिलती रहेगी।

यह भी पढ़ें: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में नहीं है कोई रिस्क, 10 हजार जमा करने पर मिलेंगे 16 लाख रुपए


फंड मैनेजर के हाथ में होता है अकाउंट मैनेजमेंट
एनपीएस केंद्र सरकार की सोशल सिक्योरिटी स्कीम है। इसमें उपभोक्ता जिस पैसे को निवेश करता है उसका प्रबंधन फंड मैनेजर करते हैं। ऐसे में एनपीएस (NPS) में किया गया आपका निवेश पूरी तरह सुरक्षित रहता है। फाइनेंसियल प्लानर्स के मुताबिक एनपीएस ने शुरुआत के बाद से अब तक सालाना 10 से 11 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है।