3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पोस्ट ऑफिस में है ये धमाकेदार स्कीम, सिर्फ एक बार इन्वेस्ट और हर महीने होगी फिक्स कमाई, पति-पत्नी ले सकते हैं लाभ

Post Office Scheme: डाकघर में रुपए जमा करने के बाद वह सुरक्षा (Security) की भरपूर गारंटी देता है, यहां कई ऐसी स्कीम है जिसमें रुपए इंवेस्ट (Invest) करने के बाद अच्छी कमाई (Earning) की जा सकती है, हम जिस स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं उसमें सिंगल या ज्वाइंट खाता (Joint account) खोलकर आप इसका लाभ ले सकते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 17 Oct 2021, 3:33 PM IST

Every month earning from post office

Post office scheme

अंबिकापुर. Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस में ऐसे कई शानदार स्कीम हैं जिसमें एकमुश्त या हर माह निश्चित राशि जमा कर आप कमाई कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों को भरपूर सुरक्षा व रिटर्न की गारंटी भी देता है।

यदि आप भी पोस्ट ऑफिस में इन्वेस्ट करने की योजना बना रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम्स में निवेश करना काफी अच्छा होगा। हम आपको ऐसी ही स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें एकमुश्त रकम जमा करने पर हर महीने फिक्स कमाई होगी।


पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Post office monthly income scheme) में निवेश कर आप भी हर महीने फिक्स 4 हजार 950 रुपए तक की कमाई कर सकते हैं। इसमें सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरह से खाते खुलवाकर एकमुश्त रकम जमा कर सकते हैं। ज्वाइंट अकाउंट पति-पत्नी भी खुलवा सकते हैं।

यह स्कीम 5 साल के लिए है, जिसे आगे भी 5-5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। यह पूरी तरह रिस्क फ्री है तथा आपके पूरे निवेश पर सरकार सुरक्षा की गारंटी लेती है। मौजूदा तिमाही के लिए सरकार इस स्कीम पर 6.6 प्रतिशत सालाना ब्याज देगी।

Read More: पोस्ट ऑफिस में है ये स्कीम, हर दिन 95 रुपए जमा करने पर रिटर्न मिलेगा 14 लाख

सिंगल अकाउंट वाले अधिकत 4.5 लाख रुपए जमा कर सकते हैं जबकि ज्वाइंट अकाउंट में 9 लाख तक एकमुश्त रकम जमा की जा सकती है। ज्वाइंट अकाउंट में अधिकतम 3 लोग ही हो सकते हैं लेकिन अधिकतम जमा 9 लाख ही होगी। माता-पिता अपने नाबालिग बच्चों के नाम से भी खाता खोल सकते हैं।

IMAGE CREDIT: Post office

ऐसे मिलेगा हर महीने 4 हजार 950 रुपए
यदि आपको हर महीने 4 हजार 950 रुपए की कमाई करनी है तो ज्चाइंट अकाउंट खोलना होगा। पति-पत्नी भी यह अकाउंट खोल सकते हैं। इसमें एकमुश्त 9 लाख रुपए जमा करना होगा। इस 9 लाख पर 6.6 प्रतिशत ब्याज की दर से 59 हजार 400 रुपए होंगे।

इसे 12 महीने से डिवाइड करने पर हर महीने आपके खाते में 4 हजार 950 रुपए गारंटीड आएंगे। यदि आप सिंगल अकाउंट खोलना चाहते हैं तो एकमुश्त साढ़े 4 लाख रुपए जमा करने होंगे। इसमें एक साल में 6.6 प्रतिशत के हिसाब से 29 हजार 700 रुपया ब्याज मिलेगा। इस हिसाब से आपके खाते में हर महीने 2 हजार 475 रुपए आएंगे।

Read More: पोस्ट ऑफिस के ग्राहकों के लिए 1 अक्टूबर से लागू हो गया है ये नियम, पता नहीं है तो जान लें, रहेंगे फायदे में


अकाउंट खोलने के लिए ये चीजें जरूरी
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Post office monthly income scheme) के तहत यदि आपको खाता खोलना है तो पोस्ट ऑफिस में आपका बचत खाता होना जरूरी है। इसके लिए आपके पास आधार कार्ड या पासपोर्ट या वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है।

एड्रेस प्रूफ के लिए सरकार द्वारा जारी आईडी कार्ड या यूटिलिटी बिल होने चाहिए। फॉर्म में नॉमिनी का भी नाम देना होगा। वहीं शुरु में आपको 1 हजार रुपए जमा करना होगा।