scriptकेंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका बोलीं- कांग्रेस में आपस में लडऩा रोज का काम, क्राइम में प्रदेश नंबर-वन | Political News: MP Renuka said- everyday fight in congeress | Patrika News
अंबिकापुर

केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका बोलीं- कांग्रेस में आपस में लडऩा रोज का काम, क्राइम में प्रदेश नंबर-वन

Political News: फॉरेस्ट के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय ने कहा- महंगाई (Inflation) पर नाटक नहीं पेट्रोल-डीजल पर वैट (VAT) कम करे प्रदेश सरकार, राहत देने के बजाय पेट्रोल पर एक और डीजल पर 2 रुपए का सेस भी वसूल रही सरकार

अंबिकापुरNov 16, 2021 / 05:01 pm

rampravesh vishwakarma

Political news

BJP state president and Union state Minister press conference

अंबिकापुर. Political news: पेट्रोल-डीजल के दामों में प्रदेश की कांग्रेस सरकार चवन्नी भर राहत नहीं दे रही है और उल्टा तरह-तरह का नाटक महंगाई को लेकर कर रही है। पेट्रोल-डीजल के टैक्स का एक बड़ा हिस्सा प्रदेश सरकार को भी आता है।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सरकार से पहले ही वैट कम करने की मांग कर चुकी है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने आज तक पेट्रोल-डीजल पर वैट कम नहीं किया है।


उक्त बातें सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में आयोजित पत्रवार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा, इसके बावजूद भी केंद्र सरकार ने पेट्रोल में 5 और डीजल में 10 रुपए प्रति लीटर कम कर जनता को राहत देने का काम किया है।
वहीं छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार एक चवन्नी भी वैट कम नहीं किया है, इसका खामियाजा छत्तीसगढ़ वासियों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं कांग्रेस सरकार महंगाई को लेकर पदयात्रा निकालकर बेशर्मी की पराकाष्ठा पार कर रही है।
छत्तीसगढ़ सरकार पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दामों में राहत देने की बजाय पेट्रोल में एक व डीजल में 2 रुपए सेस भी वसूल रही है, जबकि कई भाजपा शासित प्रदेशों में पेट्रोल और डीजल में वैट कम कर जनता को राहत देने का काम किया गया है।
इस दौरान अभिमन्यू गुप्ता, प्रशांत त्रिपाठी, रामकिशुन सिंह, आलोक दुबे, संतोष दास, रुपेश दुबे, विकास पाण्डेय, मधुसूदन शुक्ला, सर्वेश तिवारी, छोटू थॉमस उपस्थित रहे।

रेणुका बोलीं- CM और स्वास्थ्य मंत्री की आपसी खींचतान से जनता को हो रहा नुकसान, इस बारे में मुझसे चर्चा तक नहीं की


प्रदेश में चल रहा माफियाओं का राज
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने अक्टूबर 2018 में पेट्रोल और डीजल के दामों में ढाई रुपए छूट दी थी, जिसे कांग्रेस सरकार ने वापस ले लिया है।
बिजली के दामों में वृद्धि कर प्रदेश सरकार जनता को 440 वोल्ट का करंट देने का काम कर रही है। कांग्रेस सरकार में सभी प्रकार के माफियाओं का राज चल रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता आज खून के आंसू रो रही है।

कार से उतारकर सांसद प्रतिनिधि की 4 युवकों ने की बेदम पिटाई, घर लौटते दिया वारदात को अंजाम


कांग्रेस में आपस में लडऩा दिनचर्या
प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह (Renuka Singh) भी पहुंचीं थीं। उन्होंने कांग्रेस के कार्यकाल के सवाल पर कहा कि कांग्रेस में आपस में लडऩा दिनचर्या बन गया है। कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से झूठे वादे कर सरकार बनाई है। कांग्रेस सरकार में सीएम की कुर्सी को लेकर आपस में ही रस्साकशी चल रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने केवल सहकारी बैंक के ऋणधारी किसानों का लोन माफ करने का काम किया है, शेष बैंक के एक भी ऋणधारी किसानों का लोन माफ नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि 15 वर्ष रमन सरकार कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में क्राइम काफी कम था, लेकिन कांग्रेस सरकार आने के बाद छत्तीसगढ़ क्राइम के क्षेत्र में नंबर वन बन चुका है।

Home / Ambikapur / केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका बोलीं- कांग्रेस में आपस में लडऩा रोज का काम, क्राइम में प्रदेश नंबर-वन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो