scriptहाथी व भालू के बाद अब शहर में घुस आया जंगलीसुअर, हमला कर 2 महिलाओं को किया घायल | Wild boar: wild boar entered the city, attacked and injured 2 women | Patrika News
अंबिकापुर

हाथी व भालू के बाद अब शहर में घुस आया जंगलीसुअर, हमला कर 2 महिलाओं को किया घायल

Wild boar: आए दिन शहर में प्रवेश कर रहे जंगली जानवर, एक महीने पूर्व ही हाथी ने शहर व शहर के नजदीक 2 लोगों को कुचलकर मार डाला था, मॉर्निंग वॉक पर निकली थी एक महिला, लोगों ने खदेड़ा तो भाग निकला जंगल में

अंबिकापुरMar 21, 2023 / 08:31 pm

rampravesh vishwakarma

Wild boar

Women injured in wild boar attack

अंबिकापुर. Wild boar: हाथी व भालुओं के बाद अब शहर में घुस आए जंगलीसुअर ने आतंक मचाया। बताया जा रहा है कि महामाया पहाड़ से उतरकर जंगलीसुअर मंगलवार की सुबह शहर में पहुंच गया। हरसागर तालाब के पास सबसे पहले उसने एक महिला पर हमला कर दिया। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद चांदनी चौक के पास मॉर्निंग वाक पर निकली एक और महिला पर हमला कर दिया। दोनों महिलाओं को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों द्वारा खदेड़े जाने पर वह गाड़ाघाट जंगल की ओर भाग गया।

गौरतलब है कि महामाया पहाड़ से निकलकर जंगलीसुअर अचानक मंगलवार की सुबह शहर में प्रवेश कर गया। यह देखकर लोगों में खलबली मच गई। इधर हरसागर तालाब के पास 60 वर्षीय महिला सुरईया बेगम घर के पास टहल रही थी। इसी बीच जंगलीसुअर ने अचानक उसपर हमला कर दिया।
उसने महिला के सिर व पेट को नोच डाला है। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। महिला पर हमला करते देख लोगों ने शोर मचाया तो वह भाग कर चांदनी चौक के पास पहुंच गया।
यहां मॉर्निंग वॉक पर निकली मंसा देवी नामक महिला पर हमला कर दिया। हमले में वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। दोनों के परिजन ने उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है।
यह भी पढ़ें
खेत में पैरों के निशान देख फिर दहशत में आए लोग, रेंजर बोले- हो सकता है बाघ या तेंदुआ


दहशत में रहे लोग
पिछले कुछ दिनों में जंगल से भटककर जंगली जानवर शहर में आ रहे हैं। कुछ दिन पूर्व हाथी ने शहर में घुसकर काफी उत्पात मचाते हुए 2 लोगों को मार डाला था। वहीं शहर में कई बार भालू भी घुस आए हैं। इसी बीच अब जंगलीसुअर ने शहर में घुसकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। लोगों के खदेड़े जाने के बाद वह गाड़ाघाट जंगल की ओर चला गया।

Video: Breaking News: 1 जून से सभी सरकारी अस्पताल हो जाएंगे कैशलेस, मुफ्त में होगी सभी प्रकार की जांच


सूचना के बाद भी नहीं पहुुंचा वन अमला
जंगलीसुअर के हमले में घायल महिलाओं के परिजन का कहना है कि उन्होंने सुबह ही मामले की जानकारी वन विभाग को दी थी, लेकिन उन्हें देखने तक कोई नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि काफी देर तक जंगलीसुअर शहर में इधर-उधर घूमकर आतंक मचाता रहा। अंतत: लोगों को ही खदेडक़र उसे भगाना पड़ा।

Home / Ambikapur / हाथी व भालू के बाद अब शहर में घुस आया जंगलीसुअर, हमला कर 2 महिलाओं को किया घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो