30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: Breaking News: 1 जून से सभी सरकारी अस्पताल हो जाएंगे कैशलेस, मुफ्त में होगी सभी प्रकार की जांच

Cashless hospitals: प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने रायपुर में अपने विभाग के बजटीय अभिभाषण में की घोषणा, ओपीडी, आईपीडी, दवा तथा सभी प्रकार के डायग्नोस्टिक टेस्ट होंंगे नि:शुल्क
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 21 Mar 2023, 5:46 PM IST

Cashless hospitals

CG Health Minister TS Singhdeo

अंबिकापुर. Cashless hospitals: प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (CG Health Minister) ने मंगलवार को रायपुर में अपने विभाग के बजटीय अभिभाषण में 1 जून से सभी सरकारी अस्पतालों के कैशलेस करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में किसी भी मरीज को ओपीडी, आईपीडी, दवा से लेकर सभी प्रकार के डायग्नोस्टिक टेस्ट नि:शुल्क (Free test) किए जाएंगे। यह प्रदेशवासियों के लिए खुशी की बात है।


स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि विधानसभा के बजट सत्र में स्वास्थ्य शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग, जीएसटी, 20 सूत्रीय कार्यक्रम के विभागों के संबंध में चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी से सभी सरकारी अस्पतालों में कैशलेस व्यवस्था शुरु की जा रही है।

किसी भी मरीज को ओपीडी, आईपीडी, डायग्नोस्टिक या अन्य खर्च में एक भी रुपया खर्च नहीं करना पड़ेगा। जैसे एक्स-रे, सीटी स्कैन या अन्य दूसरी जांच में एक भी पैसा नहीं लगेगा, आयुष्मान कार्ड अलग चलेगा। उन्होंने कहा कि पर्ची कटाने से लेकर पूरी जांच तक मरीजों का एक भी पैसा खर्च नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: Breaking News: सरगुजा जिला अधिवक्ता संघ के हेमंत अध्यक्ष तो विजय बने सचिव, देखें अन्य निर्वाचित पदाधिकारी व सदस्यों की सूची


स्वास्थ्य बजट में हुई बढ़ोतरी
गौरतलब है कि वर्ष 2017-18 मे स्वास्थ्य सेवा के लिए 3375.27 करोड का बजट स्वीकृत किया गया था। लेकिन वर्ष 2023-24 के बजट में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 5484.55 करोड की राशि विभाग को स्वीकृत हुई है।

यह भी पढ़ें: बाइक पर 2 युवतियों के साथ घूमने निकले युवक को ट्रक ने लिया चपेट में, कुचलकर मौत