26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपावली के दीयों से जगमगाया अमरीकी विदेशी विभाग, समारोह में 200 से अधिक लोग हुए शामिल

यह पहला मौका होगा,जब अमरीका विदेश विभाग में इस तरह का भव्य आयोजन किया गया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 6 Nov 2018, 9:01 AM IST

diwali

दीपावली के दीयों से जगमगाया अमेरिकी विदेशी विभाग,समारोह में 200 से अधिक लोग हुए शामिल

वाशिंगटन। अमरीका विदेश विभाग ने सोमवार को भारतीय दूतावास के सहयोग से राज्य विभाग में दिवाली समारोह का आयोजन किया। अमरीकी विदेश विभाग और दूतावास के अधिकारियों सहित 200 से अधिक मेहमानों ने समारोह में भाग लिया। यह पहला मौका होगा,जब अमरीका विदेश विभाग में इस तरह का भव्य आयोजन किया गया। इससे पहले बराक ओबामा के कार्यकाल में भी आयोजन होते रहे हैं। इसमें राष्ट्रपति भारतीय समुदाय के साथ मिलकर दिवाली का पर्व मनाते हैं। इस दौरान अमरीका के वरिष्ठ अधिकारियों ने दीपावली के मौके पर हिंदू,सिख,बौद्ध और जैन समुदायों के लोगों को बधाई दी और कहा कि प्रकाश का पर्व हमें मतभेद भुलाकर मिलकर काम करने का महत्वपूर्ण संदेश देता है। 2016 में अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय समुदाय के साथ दीपावली मनाई थी। अमरीका में हिन्दुओं की आबादी अमरीका की आबादी की छह प्रतिशत है। यहां पर दीपावली को लेकर सरकार की तरफ से खास आयोजन किए जाते हैं।