
Swati Maliwal Assault Case Updates:राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पीए बिभव कुमार को शनिवार को गिरफ्तार करने के बाद फिलहाल दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस बिभव कुमार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि बिभव कुमार पर सांसद मालीवाल के साथ मारपीट का आरोप है। इस मामले में दोनों तरफ से ही आरोपों और वीडियों की बौछार हो रही है। मालीवाल ने इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। इसके बाद ही पूरी कार्रवाई शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि स्वाति मालीवाल केजरीवाल के जेल से आने के बाद वह मिलने गई थी।
MLC रिपोर्ट में हुआ मारपीट का खुलासा
भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान ने स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट का खुलासा किया है। अपनी चिकित्सा जांच में बताया है कि मालीवाल के बाएं पैर पर 3x2 सेंटीमीटर की चोट आई है। इसके साथ ही मालीवाल दाहिने गाल पर 2x2 सेंटीमीटर में चोट के निशान हैं। गौरतलब है कि मारपीट का आरोप दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव पर है। इसी मामले में उसे अब गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
Updated on:
18 May 2024, 3:22 PM IST
Published on:
18 May 2024, 1:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.