भीलवाड़ा भट्टी कांड में 9 महिला-पुरुष पर मुकदमा चल रहा था। भीलवाड़ा पॉक्सो कोर्ट दो ने इस मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद शनिवार दोपहर अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने दो मुख्य आरोपी सगे भाई कालू और कान्हा कालबेलिया को दोषी माना है। वहीं, 7 आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। जिनमें मुख्य आरोपियों की पत्नी, बहन, मां-पिता सहित एक अन्य है। अब इस मामले में अगली सुनवाई सोमवार को होगी, तब आरोपियों को सजा सुनाई जाएगी।