24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोस्टारिका में विमान दुर्घटनाग्रस्त, प्लेन में सवार सभी यात्रियों की मौत

यहां के पहाड़ी क्षेत्र में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pradeep Kumar Pandey

•

Updated: 1 Jan 2018, 3:36 PM IST

plane crash

सैन जोस। कोस्टारिका के गयानाकास्ट प्रांत में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यहां के पहाड़ी क्षेत्र में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई।

विमान में सवार सभी यात्रियों की मौत
वहां के एक समाचारपत्र के खबर के मुताबिक विमान में सवार कोई यात्री जीवित नहीं बचा है। अखबार ने सुरक्षा मंत्री गुस्तावो माटा के हवाले से बताया, 'दुर्घटना में कोई जीवित नहीं बचा है। एक अन्य समाचार एजेंसी ने रविवार को बताया कि विमान में 10 यात्री और दो पायलट सवार थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नैंदायुरे में केंटन के बेजुको में स्थानीय दमकलकर्मी दुर्घटनास्थल पर मौजूद थे।

राजधानी सैन जोस की तरफ जा रही थी विमान
बता दें नेचर एयर द्वारा संचालित सेसना 208बी नैंदायुरे के पुंटा इस्लिटा रिजॉर्ट से रवाना होकर राजधानी सैन जोस जा रहा था। बात दें की मारे गए 12 यात्रियों में 10 अमरीकी नागरिक थे।

ओआईजे के उपनिदेशक माइकल सोतो घटनास्थल जाने की तयारी में
न्यायिक जांच एजेंसी (ओआईजे) के अंतरिम उपनिदेशक माइकल सोतो ने इस विषय में दिए जानकारी में एक समाचारपत्र को बताया कि वह घटनास्थल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। सोते ने कहा, 'फिलहाल हम उस क्षेत्र की यात्रा के लिए एक विशेष समूह को तैयार कर रहे हैं।'