scriptसंयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष बनीं मारिया फर्नाडा इस्पिनोसा, कहा कामकाज होगा पारदर्शी | Maria Ferrada Espinosa elected President of UNGA | Patrika News
अमरीका

संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष बनीं मारिया फर्नाडा इस्पिनोसा, कहा कामकाज होगा पारदर्शी

मारिया फर्नाडा इस्पिनोसा को यूएनजीए का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कामकाज में पारदर्शिता लाने का संकल्प लिया है।

नई दिल्लीJun 06, 2018 / 02:43 pm

mangal yadav

Maria Ferrada

संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष बनीं मारिया फर्नाडा इस्पिनोसा, कहा कामकाज होगा पारदर्शी

संयुक्त राष्ट्रः संयुक्त राष्ट्र महासभा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मारिया फर्नाडा इस्पिनोसा गार्सेस ने संयुक्त राष्ट्र के कामकाज को लोगों के लिए और ज्यादा पारदर्शी और सुलभ बनाने का संकल्प लिया है। इस्पिनोसा ने मंगलवार को इस पद के लिए निर्वाचित होने के बाद कहा, “अपने कार्यकाल के दौरान मैं पूर्ण पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध हूं।” उन्होंने कार्यालय के कामकाज और गतिविधयों को सार्वजनिक बनाने और दुनिया के सभी नागरिकों के लिए सुलभ बनाना सुनिश्चित करने का संकल्प लिया और कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र को लोगों के करीब लाना समय का तकाजा है। इस्पिनोसा ने मीडिया से संयुक्त राष्ट्र द्वारा दुनियाभर के लोगों के कल्याण के लिए किए जा रहे कामों को सामने रखने में सह-जिम्मेदारी निभाने के लिए कहा।

मंगलवार को हुए चुनाव में इस्पिनोसा को मिली थी जीत
इससे पहले मंगलवार को हुए चुनाव में इस्पिनोसा ने अपनी कड़ी प्रतिद्वंद्वी होंडुरास की स्थाई प्रतिनिधि मैरी एलिजाबेथ फ्लोरेस फ्लेक को हराया। इस्पिनोसा को 128 वोट मिले जबकि मैरी को सिर्फ 62 वोट मिले। संयुक्त राष्ट्र के 73 वर्षो के इतिहास में मारिया इस स्थान पर काबिज होने वाली चौथी महिला हैं। सात सितंबर 1964 को जन्मी इक्वाडोर की राजनयिक इस्पिनोसा कवयित्री और निबंधकार भी हैं। इस्पिनोसा को एक अच्छी वक्ता भी माना जाता है।

ये भी पढ़ेंः संयुक्त राष्ट्र महासभा की 70वीं वर्षगांठ का मना जश्न

भारत की विजयलक्ष्मी पंडित ने रचा था इतिहास
भारत की विजयलक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला थीं। वह 1953 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष बनी थीं। विजयलक्ष्मी पंडित के बाद 1969 में लाइबेरिया की एंजी ब्रूक्स चुनी गईं और फिर हाया राशिद अल खलीफा 2006 में महासभा की अध्यक्ष चुनी गई थीं। बता दें कि विजयलक्ष्मी पंडित महात्मा गांधी से काफी प्रभावित थीं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए कई आन्दोलनों में भाग लिया था। विजयलक्ष्मी पंडित का एक दिसम्बर 1990 को निधन हो गया था।

Home / world / America / संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष बनीं मारिया फर्नाडा इस्पिनोसा, कहा कामकाज होगा पारदर्शी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो