scriptअमरीकी पुलिस अधिकारी ने कुत्ते पर चलाई गोली, महिला की गई जान | Police Officer shot a woman accidentally In Texas | Patrika News
अमरीका

अमरीकी पुलिस अधिकारी ने कुत्ते पर चलाई गोली, महिला की गई जान

अमरीका के टेक्सास में एक अजीब घटना ने लोगों को हैरानी में डाल दिया
पुलिस अधिकारी को कुत्ते से बचने के लिए गोलियां चलानी पड़ी

Aug 03, 2019 / 02:49 pm

Mohit Saxena

police
वाशिंगटन। अमरीका के टेक्सास में एक अजीब घटना ने लोगों को हैरानी में डाल दिया। यहां एक पुलिस अधिकारी ने कुत्ते से बचने के चक्कर में एक महिला की हत्या कर दी। दरअसल पुलिस अधिकारी को कुत्ते से बचने के लिए गोलियां चलानी पड़ी। अपनी सुरक्षा को लेकर चलाई गोली महिला को जा लगी, इसके कारण महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
मालदीव से भागकर आए पूर्व उप-राष्ट्रपति को वापस उनके देश भेजा, कई मामलों में चल रही है पड़ताल

dog
पुलिस अधिकारी के पीछे एक कुत्ता पड़ गया था। यह कुत्ता उसी महिला का था। वह उसे टहलाने के लिए बाहर निकली थी। इस दौरान अचानक कुत्ते ने पुलिस अधिकारी पर भौंकना शुरू कर दिया। महिला कुछ समझ पाती, तभी कुत्ते ने पुलिस अधिकारी को दौड़ाना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस अधिकारी ने कुत्ते पर एक के बाद एक कई गोलियां चलाईं।
यमन: सैन्य शिविर पर आतंकी हमले में 20 की मौत, अलकायदा ने ली जिम्मेदारी

कुत्ते से बचने के लिए भाग रहा था

प्रत्यदर्शियों के अनुसार पुलिस अधिकारी कुत्ते से बचने के लिए भाग रहा था। वहीं महिला कुत्ते के पीछ भाग रही थी। इसके बाद पुलिस अधिकारी ने अपनी गन निकाली को गोलियां चलाने लगा। जब अधिकारी ने कुत्ते पर गोली चलाई तो इसमें से एक गोली गलती से महिला को लग गई। महिला की पहचान 30 वर्षीय मारगारीटा विक्टोरिया ब्रूक्स के तौर पर हुई है। उसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। बूक्स का एक ब्वॉयफ्रैंड है। दोनों कुत्ते के साथ उस इलाके में रहते थे।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अन्य जानकारी शुक्रवार को जारी की जाएगी। ये जांच की जाएगी कि पुलिस अधिकारी ने कितनी बार गोली चलाई। हालांकि अभी तक पुलिस अधिकारी का नाम समाने नहीं आया है।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / world / America / अमरीकी पुलिस अधिकारी ने कुत्ते पर चलाई गोली, महिला की गई जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो